[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National सूरत में 21 करोड़ रुपये से बनी टंकी; टेस्टिंग में ही गिरी, कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, प्रशासन बोला- जांच होगी तो… 

सूरत में 21 करोड़ रुपये से बनी टंकी; टेस्टिंग में ही गिरी, कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, प्रशासन बोला- जांच होगी तो… 

0
सूरत में 21 करोड़ रुपये से बनी टंकी; टेस्टिंग में ही गिरी, कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, प्रशासन बोला- जांच होगी तो… 
सूरत में 21 करोड़ की लागत से बना टैंक टेस्टिंग के दौरान ही गिरा. फोटो- स्क्रीनशॉट.

गुजरात के सूरत से एक मामला सामने आया है, जिसमें भ्रष्टाचार साफ दिख रहा है. यहां पानी के लिए जनता की मेहनत की कमाई के 21 करोड़ रुपये की रकम मिट्टी में मिल गई. प्रशासन ने 14 गांव की प्यास बुझाने के लिए एक बड़ी पानी की टंकी बनाई थी. सोचा गया था कि इससे हजारों लोगों को साफ पानी मिलेगा, लेकिन नतीजा कुछ और ही निकला. जैसे ही इस नई-नवेली टंकी की मजबूती चेक करने के लिए, इसमें पानी भरा गया, ये टंकी अपने ही बोझ से भरभरा कर गिर गई. जिस टंकी को सालों तक गांव वालों को पानी पिलाना था, वो पहली बार पानी भरने का बोझ भी नहीं झेल पाई. गांव वालों की उम्मीदों पर भी पानी तो फिरा ही, विकास के नाम पर होने वाले कामों में लापरवाही और भ्रष्टाचार भी खुलकर सामने आया है.

टेस्टिंग के दौरान हुआ ये बड़ा हादसा

यह घटना 19 जनवरी को सूरत के कामरेज तालुका के ताड़केश्वर गांव में हुई. यहां 15 मीटर टंकी का  निर्माण पिछले तीन साल से चल रहा था. गयापगला समूह जल आपूर्ति योजना के तहत तापी नदी से पानी लाकर इस टंकी में जमा किया जाना था, फिर उसे आस-पास के 14 गांव में सप्लाई करना था. इसकी क्षमता 11 लाख लीटर पानी की थी. टंकी बनकर तैयार हुई, तो विभाग ने टेस्टिंग शुरू की. पिछले दो दिनों में उसमें 9 लाख लीटर पानी भरा गया था. लेकिन जैसे ही टंकी में और पानी छोड़ा गया, वो प्रेशर नहीं झेल पाई और टूट कर गिर गई. इस हादसे में वहां काम कर रहे 3 मजदूर घायल हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है. गनीमत रही कि कोई बड़ा जान माल का नुकसान नहीं हुआ.

सरकार सख्त, दो इंजीनियर सस्पेंड

इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गांव वालों ने कहा कि ऐसा लगता है कि टंकी बनाने में इस्तेमाल हुआ सामान बेहद घटिया क्वालिटी का था. लोहे और सीमेंट के इस्तेमाल में बड़ी गड़बड़ी हो सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद सरकार ने तुरंत एक्शन लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जय चौधरी और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रजनीकांत चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा, जिस एजेंसी ( मेहसाणा की जयंती सुपर कंस्ट्रक्शन) ने ये टंकी बनाई थी, उसका सारा पेमेंट रोक दिया गया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि अब इस मामले की विभागीय जांच होगी. जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि आगे कोई जनता के पैसों और जान से खिलवाड़ न कर सके.

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

दक्षिण गुजरात में पानी की टंकी गिरने की एक घटना सामने आई है, जो केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल के संसदीय क्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही है. जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल नवसारी से सांसद हैं और यह इलाका सूरत से सटा हुआ है. इस पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उसने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक ओर टंकी दिख रही है, जिसे तोड़ना पड़ा था. इसी वीडियो में, सूरत वाली टंकी भी गिरी दिख रही है. कांग्रेस ने जिस टंकी की बात की है, वह अहमदाबाद की सालंगपुर की टंकी थी, जिसे बुलडोजर से तोड़ना पड़ा था.  

खैर, सरकार ने इस मामले पर सख्त एक्शन करने का वादा किया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार मामले के बाद दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों ने भी सरकार से मांग की है, अब केवल हाई क्वालिटी मैटेरियल का ही इस्तेमाल होना चाहिए, ताकि उन्हें समय पर और स्वच्छ-सुरक्षित पेयजल मिल सके. 

ये भी पढ़ें:- ताज होटल पर 26/11 हमले में भारत और इंडिया का अंतर भी साफ हुआ था; एक्टर प्रकाश बेलावाडी

ये भी पढ़ें:- Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, फिर करवट लेगा मौसम

Previous article दो शराब भट्टियां ध्वस्त, 1500 लीटर जावा महुआ को किया नष्ट
Next article खाली बैठे शिक्षकों को पोषक क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ाने के लिए भेजें एचएम : डीपीओ
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel