[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा धनवारा के रास्ते आ रही ट्रक को बदमाशों ने रोका, लगाई आग

धनवारा के रास्ते आ रही ट्रक को बदमाशों ने रोका, लगाई आग

0
धनवारा के रास्ते आ रही ट्रक को बदमाशों ने रोका, लगाई आग
आग लगे ट्रक की तस्वीर

Nawada News (अनिल कुमार) : नेमदारगंज थाना क्षेत्र के धनवारा गांव में नकाबपोश बदमाशों ने बालू घाट पर रंगदारी को लेकर एक ट्रक को फूंक दिया.घटना रात्री की है. घटना के वक्त ट्रक नंबर बीआर 27 जी 9365 का चालक व सह चालक कुंज बालू घाट ब्लॉक नंबर-04 से बालू लोड कर लौट रहा था.
इसी बीच रास्ते में 5-6 हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर ट्रक को रोका और चालक व सहचालक को बाहर उतार दिया. इस बीच बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर ट्रक को आग लगा दिया. इसके बाद बदमाशों ने दहशत फैलाने को लेकर कई राउंड हवाई फायरिंग की और भाग निकले.

नवादा में बदमाशों का आतंक, पिछले दिनों फूंकी थी दो पोकलेन मशीनें

सभी बदमाशों के चेहरे ढंके हुए थे. घटना के बाद चालक ने मालिक को फोन कर घटना की सूचना दी. इसके बाद मौके पर नेमदारगंज थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और आग पर काबू पाया गया .परंतु तब तक ट्रक का अगला हिस्सा जल चुका था.रास्ते में मांगी थी रंगदारी, इससे पूर्व घटनास्थल से करीब 500 मीटर पहले कुछ अन्य नकाबपोश बदमाशों ने ट्रक रोक कर चालक से 200 रुपये रंगदारी मांगी थी. इससे पूर्व इसी बालू घाट पर 01 मई की रात बदमाशों ने दो पोकलेन फूंक दिया था.

Also Read : दुष्कर्म के बाद स्वच्छता कर्मी की हुई थी हत्या, परिजनों ने रखी जांच की मांग

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel