[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका BANKA : तालाब से बालक के शव बरामदगी मामले में की कार्रवाई की मांग

BANKA : तालाब से बालक के शव बरामदगी मामले में की कार्रवाई की मांग

0
BANKA : तालाब से बालक के शव बरामदगी मामले में की कार्रवाई की मांग

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

कटोरिया थाना क्षेत्र के बंगालगढ़ गांव में गत एक मई को तालाब से परमेश्वर दास के सात वर्षीय इकलौता पुत्र प्रियांशु कुमार का शव बरामदगी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को काफी संख्या में परिजन व ग्रामीण थाना पहुंचे. इस क्रम में थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार से मुलाकात कर घटना में संलिप्त दोषियों के विरूद्ध ठोस कानूनी कार्रवाई की मांग भी की. वहीं थानाध्यक्ष ने परिजनों व ग्रामीणों को इस मामले में अब तक मिली पोस्टमार्टम व जांच-रिपोर्ट के साथ-साथ की गई कार्रवाई से अवगत कराया. साथ ही कांड का उदभेदन व समुचित कार्रवाई का भरोसा भी दिया. इस मौके पर मृत बालक के पिता परमेश्वर दास के अलावा ग्रामीण लालमोहन दास, संजय दास, गुल्टन दास, महेंद्र दास, बहादुर दास, शिबू दास, महेंद्र दास, तेंतर दास, मदन दास, कमल दास आदि मौजूद थे. विदित हो कि गत एक मई 2026 को बंगालगढ़ गांव के बगल स्थित तालाब से चौबीस घंटे से लापता परमेश्वर दास के सात वर्षीय इकलौता पुत्र प्रियांशु कुमार का शव बरामद हुआ था. इस मामले में एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर तफ्शीश की थी. साथ ही टेक्निकल सेल की टीम ने भी घटनास्थल व इर्द-गिर्द के जगहों पर तकनीकी अनुसंधान की है. कटोरिया पुलिस टीम सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है. ताकि कांड का उदभेदन व संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी हो सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel