[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा ननिहाल आये आठ साल के बालक की स्कॉर्पियों के धक्के से मौत

ननिहाल आये आठ साल के बालक की स्कॉर्पियों के धक्के से मौत

0
ननिहाल आये आठ साल के बालक की स्कॉर्पियों के धक्के से मौत

शादी से लौटते समय स्कूल के पास इ-रिक्शा पकड़ने जा रहा था बच्चा

आक्रोशित लोगों ने हसनपुरा के पास हिसुआ-खनवां पथ को किया जाम

कार्रवाई, मुआवजा व स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर करीब एक घंटे जाम

कैप्शन – रोते बिलखते स्वजन

– सड़क जाम करते ग्रामीण

प्रतिनिधि, नरहट

हिसुआ-खनवां पथ पर हसनपुरा गांव के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक आठ वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी. इससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के इचुआ ग्राम निवासी कारू राजवंशी के आठ वर्षीय पुत्र आर्यन के रूप में हुई है. मृतक के पिता कारू राजवंशी ने बताया कि उनका ससुराल हसनपुरा में है. शादी में शामिल होने के लिए वे अपने परिवार के साथ ससुराल आये हुए थे. मंगलवार को ससुराल से घर जाने के लिए गांव के स्कूल के पास इ-रिक्शा पर बैठने जा रहे थे. इसी दौरान खनवां की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनके पुत्र को धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. धक्का मारने के बाद स्काॅर्पियो चालक तेज गति से भाग निकला. ग्रामीणों ने बाइक से उसका पीछा किया, लेकिन चालक बीजू बिगहा गांव में स्काॅर्पियो छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हिसुआ-खनवां पथ पर हसनपुरा के पास सड़क जाम कर मुआवजे की मांग, स्काॅर्पियो चालक पर कार्रवाई और स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की.

पुलिस ने समझा-बुझाकर समाप्त कराया जाम

घटना की जानकारी मिलने पर नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार, एसआइ रौशन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास करने लगे. करीब एक घंटे बाद भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी के पहुंचने पर उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. मजिस्ट्रेट के रूप में बीसीओ सह अतिरिक्त प्रभार में रहे बीइओ निशांत प्रियदर्शी भी घटना स्थल पर मौजूद थे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला से स्वाट दस्ता को भी बुलाया गया था. बीसीओ ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर बनाने, आवश्यक कार्रवाई करने और सरकार से मिलने वाला मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व स्काॅर्पियो को जब्त कर लिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel