[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा पीसीसी सड़क को किया क्षतिग्रस्त, सीओ ने जांच कर भेजा नोटिस

पीसीसी सड़क को किया क्षतिग्रस्त, सीओ ने जांच कर भेजा नोटिस

0
पीसीसी सड़क को किया क्षतिग्रस्त, सीओ ने जांच कर भेजा नोटिस

अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, पीड़िता ने अंचल अधिकारी से लगायी न्याय की गुहार

फोटो कैप्शन- सड़क को काटकर निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी

प्रतिनिधि, रजौली

रजौली अंचल अंतर्गत टकुआटांड़ के महसई मुहल्ले में विकास कार्यों और नियम-कानून को ताक पर रखने का एक मामला सामने आया है. यहां सार्वजनिक उपयोग के लिए बनायी गयी पीसीसी सड़क को एक व्यक्ति की ओर से निजी स्वार्थ के लिए क्षतिग्रस्त किया जा रहा है. यह मामला मथुरासिनी कॉलेज के समीप स्थित मुहल्ले का है. यहां की निवासी संजू देवी, पिता स्व. शर्मा राम ने इस अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठायी है. उनका आरोप है कि उनके पड़ोसी ज्ञान रंजन कुमार, पिता फूलचंद राम ने बिना अनुमति सार्वजनिक सड़क की पक्की ढलाई तोड़ दी है. यह कृत्य न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का है, बल्कि दर्जनों परिवारों के आवागमन के अधिकार का भी हनन है. अतिक्रमण की इस कार्रवाई से मुहल्ले में तनाव और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पीड़िता संजू देवी ने रजौली के अंचल अधिकारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में उन्होंने मांग की है कि प्रशासन अविलंब मामले का संज्ञान लेकर स्थल जांच करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे. साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क को पूर्ववत स्थिति में बहाल कराया जाए.

क्या कहते हैं अधिकारी

इस संबंध में अंचल अधिकारी गुफरान मजहरी ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद वे स्थल जांच के लिए गये थे. जांच में सरकारी सड़क को नुकसान पहुंचाने की पुष्टि हुई है. संबंधित अतिक्रमणकारी को नोटिस भेजा जा रहा है. इसके साथ ही सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन कर हर्जाने के रूप में जुर्माना वसूला जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel