[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार नाइट क्रिकेट क्लब ने सेमी फाइनल में ऑफिसर क्लब को हराया

नाइट क्रिकेट क्लब ने सेमी फाइनल में ऑफिसर क्लब को हराया

0
नाइट क्रिकेट क्लब ने सेमी फाइनल में ऑफिसर क्लब को हराया

कटिहार शहर के महेश्वरी एकेडमी ग्राउंड में चल रहे बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का पहला सेमीफाइनल मैच नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी व ऑफिसर क्रिकेट क्लब के बीच गुरुवार को खेला गया. जिसमें ऑफिसर क्रिकेट की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर मे 10 विकेट पर 258 रनों का स्कोर किया. ऑफिसर क्रिकेट क्लब को 259 रनों का लक्ष्य दिया. नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सोनू ने 67 रन, इंतखाब ने 63 रन, मुदसीर ने 31 रन और राज ने 27 रन बनाया. जबकि गेंदबाजी में ऑफिसर क्रिकेट क्लब की तरफ से सुशांत ने तीन विकेट, सूरज और मनीष ने 2-2 विकेट लिया. 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑफिसर क्रिकेट क्लब की टीम 24 ओवर 10 विकेट खोकर 141 रन ही बना पायी और नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी 117 रनों से मैच जीत गयी. ऑफिसर क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक ने 38 रन, सुशांत ने 21 रन और अर्पित ने 15 रन बनाया. गेंदबाजी मे नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी के तरफ से बबलू और रोहित ने 2-2 विकेट प्रेम, सोनू, सुनील, राज, मारूफ, सलाउद्दीन ने 1-1 विकेट लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सोनू को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया. निर्णायक के रूप में औरेंगजेब व अनुराज साह रहे. जबकि लीग का दूसरा सेमी फाइनल मैच बारसोई क्रिकेट क्लब और न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी रेड के बीच खेला जायेगा. टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य मुकेश कुमार यादव ने दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel