[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा Nawada News: गांव के हुनर ने जीता देश का दिल, जयलेन्द्र कुमार हुए सम्मानित

Nawada News: गांव के हुनर ने जीता देश का दिल, जयलेन्द्र कुमार हुए सम्मानित

0
Nawada News: गांव के हुनर ने जीता देश का दिल, जयलेन्द्र कुमार हुए सम्मानित

Nawada News: (दशरथ मिस्त्री) नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड अंतर्गत सोखोदेवरा गांव के युवा नवप्रवर्तक (Innovator) जयलेन्द्र कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है. जयलेन्द्र को एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय बिजनेस मेंटरिंग वर्कशॉप में उनकी शानदार सहभागिता और तकनीकी नवाचार के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया है. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से सोखोदेवरा गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल है.

NIT पटना में हुआ था दो दिवसीय आयोजन

यह राष्ट्रीय कार्यशाला राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (NIF) – भारत द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई थी। इस दो दिवसीय हाई-लेवल वर्कशॉप का आयोजन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), पटना के परिसर में बीती 14 एवं 15 मई 2026 को किया गया था.

आयरन कटिंग एंड बेंडिंग मशीन’ ने बटोरीं सुर्खियां

जानकारी के अनुसार, युवा वैज्ञानिक जयलेन्द्र कुमार ने अपने खुद के अनोखे नवाचार “आयरन कटिंग एंड बेंडिंग मशीन” (लोहा काटने और मोड़ने वाली मशीन) के साथ इस कार्यशाला में हिस्सा लिया था. उनके इस प्रोजेक्ट को विशेषज्ञों द्वारा काफी सराहा गया.

  • मिला बिजनेस का ककहरा: कार्यशाला में देशभर से चुनिंदा नवप्रवर्तकों को बुलाया गया था, जिन्हें बिजनेस डेवलपमेंट (व्यवसाय विकास), तकनीकी मार्गदर्शन तथा कस्टमाइज्ड उद्यमिता (Entrepreneurship) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया.

प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

  • कार्यशाला को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद मुख्य अतिथियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जयलेन्द्र कुमार को प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया. क्षेत्र के युवाओं को मिलेगी स्वरोजगार की प्रेरणा ग्रामीणों में खुशी की लहर: जयलेन्द्र की इस बड़ी सफलता पर कौआकोल प्रखंड के प्रबुद्ध नागरिकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जयलेन्द्र कुमार की इस कामयाबी से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी नवाचार, नई तकनीक और स्वरोजगार (Self-Employment) की दिशा में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी.

Also Read: नया मॉडल ब्लॉक भवन बनाने से पहले ध्वस्त कर दिया पुराना कार्यालय, दफ्तर ढूंढने में छूट रहा लोगों का पसीना

Previous article 30 साल तक जापान में किया काम, अब मिला देश छोड़ने का आदेश, दास्तान सुनाते रो पड़े भारत के मनीष कुमार
Next article कटिहार जिला कांग्रेस में, संगठन सृजन अभियान के तहत मजबूत ढांचे पर जोर
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel