[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा नवादा में 2027 तक बनेगा भव्य सूर्य मंदिर, कमेटी विस्तार के साथ निर्माण कार्य में आई नई रफ्तार

नवादा में 2027 तक बनेगा भव्य सूर्य मंदिर, कमेटी विस्तार के साथ निर्माण कार्य में आई नई रफ्तार

0
नवादा में 2027 तक बनेगा भव्य सूर्य मंदिर, कमेटी विस्तार के साथ निर्माण कार्य में आई नई रफ्तार
बैठक की तस्वीर
Nawada News : (कुमार मनीष देव) नगर पंचायत रजौली स्थित राज शिव मंदिर, नीचे बाजार परिसर में श्री सूर्य नारायण देव मंदिर कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में मंदिर निर्माण की प्रगति, आय-व्यय का लेखा-जोखा, विकास कार्यों की समीक्षा तथा समिति के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई. समिति ने वर्ष 2027 तक मंदिर निर्माण कार्य लगभग पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

भूमि पूजन से अब तक लाखों रुपये खर्च

मंदिर समिति के अध्यक्ष संदीप वर्मा ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि 24 अप्रैल 2023 को सूर्य मंदिर का भूमि पूजन किया गया था. 11 जनवरी 2024 तक ढलाई कार्य पूर्ण होने तक कुल 13 लाख 23 हजार 871 रुपये की आय हुई, जबकि 15 लाख 6 हजार 228 रुपये खर्च किए गए. इस प्रकार समिति को 1 लाख 82 हजार 357 रुपये का घाटा हुआ.

ओडिशा के कारीगरों ने तैयार किए गुंबद और मूर्तियां

अध्यक्ष ने बताया कि 1 मार्च 2024 से 30 दिसंबर 2025 तक ओडिशा के कुशल कारीगरों द्वारा मंदिर के दो भव्य गुंबद, डिजाइन कार्य, गर्भगृह निर्माण, 21 देवी-देवताओं की मूर्तियां तथा पूरे मंदिर का प्लास्टर कार्य कराया गया. इस अवधि में 9 लाख 60 हजार 130 रुपये खर्च हुए, जबकि आय 7 लाख 68 हजार 145 रुपये रही. वर्तमान में समिति पर 1 लाख 91 हजार 985 रुपये का बकाया ऋण है.

सर्वसम्मति से हुआ कमेटी का विस्तार

छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राजा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर कमेटी का विस्तार किया गया. इसमें राजा सिंह को उपाध्यक्ष, राहुल कुमार साव को कोषाध्यक्ष, सुमित कुमार बिट्टू को उपकोषाध्यक्ष तथा संदीप कुमार बाना को लेखापाल चुना गया.

2027 तक पूरा होगा मंदिर निर्माण

मंदिर समिति के सचिव मनीष सिंह ने कहा कि नगरवासियों के सहयोग और आस्था के बल पर जिले के एक भव्य एवं अनूठे सूर्य मंदिर का सपना साकार किया जा रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 तक मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया जाएगा.

मुख्य शिखर और सिंहासन का होगा निर्माण

समिति के सचिव अरबिंद विश्वकर्मा ने बताया कि आगामी चरण में मंदिर के मुख्य शिखर तथा सूर्य भगवान के भव्य सिंहासन का निर्माण कराया जाएगा. यह कार्य भी ओडिशा के अनुभवी और कुशल कारीगरों द्वारा किया जाएगा, जिससे मंदिर की भव्यता और आकर्षण में वृद्धि होगी.

बैठक में बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

बैठक के दौरान वार्ड संख्या-6 के प्रतिनिधि सुमित सिंह ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में छठ पूजा समिति के सचिव अरुण साव, उपकोषाध्यक्ष गौतम ताती, सुरक्षा प्रमुख नवीन कंधवे, जय राम सिंह, राजेश कुमार, बिनय कुमार, राहुल पांडेय, अनुज भदानी, गुड्डू साहू, सुभाष साव, पिंटू चौधरी, कनक सेठ, श्याम सुंदर पांडेय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समिति सदस्य उपस्थित रहे.

Previous article भारत पहुंचीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज, पीएम मोदी से हुई मुलाकात; इंडिया का बड़ा संकट होगा दूर!
Next article कटिहार एसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर ने आधी रात को थानों और गश्ती दलों का किया औचक निरीक्षण
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel