[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा नवादा में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, परिवार सोता रह गया; लाखों का सामान जलकर राख

नवादा में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, परिवार सोता रह गया; लाखों का सामान जलकर राख

0
नवादा में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, परिवार सोता रह गया; लाखों का सामान जलकर राख
घटनास्थल की तस्वीर
Nawada Fire News : नवादा नगर थाना क्षेत्र के मंगर बीघा मोहल्ले में शुक्रवार सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई. घटना के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था. आग की लपटों ने कुछ ही देर में घर के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन लाखों रुपये मूल्य का घरेलू सामान जलकर राख हो गया.

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर के बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी बिस्तर पर गिर गई. इसके बाद आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे घर में धुआं और लपटें फैलने लगीं. आसपास के लोगों ने शोर मचाकर परिवार को जगाया और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी.

फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. सबसे पहले जवानों ने घर में फंसे परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद करीब आधे घंटे तक लगातार मशक्कत कर आग पर पूरी तरह काबू पाया. समय रहते आग बुझा लेने से आसपास के मकानों तक आग फैलने से रोक लिया गया.

Nawada News : लाखों का सामान जलकर राख

आग की इस घटना में घर मालिक नीरज साव के पलंग, फर्नीचर, बिस्तर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए. हादसे के बाद परिवार सदमे में है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

अग्निशमन विभाग ने लोगों को किया सतर्क

मौके पर मौजूद अग्निशमन अधिकारी ने लोगों से घटिया गुणवत्ता वाले बिजली उपकरणों के इस्तेमाल से बचने की अपील की. उन्होंने कहा कि अच्छी गुणवत्ता की एमसीबी, वायरिंग और स्विच बोर्ड का उपयोग करें तथा समय-समय पर बिजली की वायरिंग की जांच कराते रहें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.

Also Read : नवादा में साइबर ठगों पर कार्रवाई, लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel