[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा नवादा: एक जुलाई से शुरू होंगे राजकीय डिग्री कॉलेज, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

नवादा: एक जुलाई से शुरू होंगे राजकीय डिग्री कॉलेज, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

0
नवादा: एक जुलाई से शुरू होंगे राजकीय डिग्री कॉलेज, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
निरीक्षण करके निकलते डीएम और अन्य.

Nawada News : जिले में 1 जुलाई से प्रस्तावित राजकीय डिग्री कॉलेजों के संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी (डीएम) रवि प्रकाश ने बुधवार को चयनित शिक्षण संस्थानों का सघन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अकबरपुर प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पैजुना, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कहिला तथा गोविंदपुर प्रखंड स्थित सर्वोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुघड़ी का दौरा कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की.

पहली जुलाई से नियमित पठन-पाठन शुरू कराएं

निरीक्षण के दौरान डीएम ने भवनों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, शैक्षणिक संसाधनों तथा चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी कर हर हाल में 1 जुलाई से नियमित पठन-पाठन शुरू कराया जाए.

मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया

डीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने भवनों की प्लास्टरिंग, फर्श, विद्युत वायरिंग, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, पंखे, मोटर तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की और लंबित मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.

साफ-सफाई व रंग-रोगन पर दिया जोर

उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्य को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को चयनित एजेंसी के माध्यम से नियमित हाउसकीपिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

जिला पदाधिकारी ने कहा कि राजकीय डिग्री कॉलेजों के शुरू होने से जिले के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी और शिक्षा का दायरा विस्तृत होगा. निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, गोपनीय शाखा प्रभारी, संबंधित प्रखंडों के बीडीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Previous article शादी का दबाव बना हत्या की वजह? पुणे केस में सिया को लेकर खुलासा
Next article मुहर्रम को लेकर बेलसर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च, पुलिस ने दिया शांति और सौहार्द का संदेश
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel