[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National शादी का दबाव बना हत्या की वजह? पुणे केस में सिया को लेकर खुलासा

शादी का दबाव बना हत्या की वजह? पुणे केस में सिया को लेकर खुलासा

0
शादी का दबाव बना हत्या की वजह? पुणे केस में सिया को लेकर खुलासा
केतन अग्रवाल और सिया गोयल (Photo: X)

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में अब एक नया  मोड़ आ गया है. पुलिस को शक है कि उनकी मंगेतर सिया गोयल इस शादी के लिए तैयार नहीं थी. इससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी युवती कथित तौर पर शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी और परिवार के दबाव में इस रिश्ते को स्वीकार कर रही थी. अधिकारी ने बताया कि केतन अग्रवाल की मौत के मामले में जांच जारी है और पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है.

खाई में गिरने से केतन अग्रवाल की हुई मौत

पुलिस के मुताबिक, 18 जून को पुणे के पास लोहागढ़ किले में खाई में गिरने से केतन अग्रवाल की मौत हुई थी. हालांकि अब जांच में आरोप सामने आया है कि यह हादसा नहीं, बल्कि साजिश थी. पुलिस का दावा है कि सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन को खाई में धक्का दिया था. जांच अधिकारियों के मुताबिक, सिया और चेतन ने कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. यही नहीं घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की. पुलिस अब इस पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रही है, जिसमें दोनों आरोपियों के बीच संबंध, बातचीत और घटना से पहले की गतिविधियां शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : पुणे मर्डर : परिवार के एक शक से खुल गई पोल, केतन की मौत का सच आया सामने

पुलिस ने इस मामले में सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 29 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. इस दौरान पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की साजिश और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

दोनों की शादी होने वाली थी नवंबर में

केतन अग्रवाल पुणे के गहुंजे इलाके के रहने वाले थे और अपने परिवार के रियल एस्टेट कारोबार ‘सक्सेस ग्रुप’ में निदेशक और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. 18 जून को वह अपनी मंगेतर सिया गोयल का जन्मदिन मनाने लोहागढ़ किले गए थे. दोनों की शादी नवंबर में होने वाली थी. पुलिस के मुताबिक, शादी के लिए राजस्थान के एक महल की कई करोड़ रुपये में बुकिंग की गई थी और मेहमानों के लिए दो प्राइवेट जेट भी तय किए गए थे.

Previous article आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी
Next article नवादा: एक जुलाई से शुरू होंगे राजकीय डिग्री कॉलेज, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel