[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा कलश स्थापना के साथ कल से शुरू होगा चैत्र नवरात्र, सजे पूजा पंडाल

कलश स्थापना के साथ कल से शुरू होगा चैत्र नवरात्र, सजे पूजा पंडाल

0
कलश स्थापना के साथ कल से शुरू होगा चैत्र नवरात्र, सजे पूजा पंडाल
सांकेतिक तस्वीर

फतेहपुर और तेयार में सजेगा मां काली का दरबार 19 को होगी कलश स्थापना, 27 को मनेगी रामनवमी फोटो प्रतिनिधि, अकबरपुर गुरुवार को वासंतिक नवरात्र (चैत्र नवरात्र) कलश स्थापना के साथ शुरू हो जायेगा. इसी के साथ ही गुरुवार से विक्रम संवत 2083 वर्ष शुरू हो जायेगा. नवरात्र शुरू होने के साथ ही हिंदू संवत्सर के अनुसार नववर्ष शुरू होगा. इस दिन सनातनी घर के मुख्य द्वार या छत पर ध्वज निशान भी लगायेंगे. चैती दुर्गापूजा स्थानों को सजाने का काम शुरू हो गया है, तो कहीं प्रतिमा निर्माण कार्य चल रहा है. प्रखंड क्षेत्र के दो स्थानों पर चैती काली मां की भव्य पूजा होगी. फतेहपुर पंचायत के फतेहपुर काली मंदिर व तेयार गांव में मां काली पूजा की भव्य तैयारी की गयी है. फतेहपुर काली मंदिर के सदस्य विजय राम और दशरथ यादव ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन प्रात: कलश यात्रा निकाली जायेगी. उसके बाद कलश स्थापना के साथ ही हर रोज दुर्गा सप्तशती पाठ होना शुरू हो जायेगा. फतेहपुर काली पूजा समिति के पूजन आयोजक लालो माहतो ने बताया कि 19 मार्च को कलश स्थापना के साथ ही पूजा शुरू होगी. 27 मार्च को रामनवमी मनायी जायेगी. काली मंदिर में मां काली की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और समितियों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel