[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा रजौली में जब्त हाइवा ट्रक चार दिनों बाद मुजफ्फरपुर के गायघाट में मिला

रजौली में जब्त हाइवा ट्रक चार दिनों बाद मुजफ्फरपुर के गायघाट में मिला

0
रजौली में जब्त हाइवा ट्रक चार दिनों बाद मुजफ्फरपुर के गायघाट में मिला

चौकीदार पर हमला कर जब्त ट्रक को लेकर भाग गये थे असामाजिक तत्व ट्रक चालक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ रजौली में अवैध खनन मामले में जब्त किया गया था ट्रक प्रतिनिधि, रजौली. रजौली थाना क्षेत्र के करिगांव स्थित टोल प्लाजा के समीप वैशाली ढाबा के पास खनन मामले में जब्त गिट्टी लदे हाइवा ट्रक को चौकीदार की निगरानी में रखा गया था. बीते 29 जनवरी की देर रात्रि तीन निजी वाहनों में सवार असामाजिक तत्व के लोग चौकीदार से मारपीट कर ट्रक जबरन लेकर भाग गये. इस घटना के बाद पुलिस जब्त ट्रक की खोजबीन में लगी रही और मारपीट में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी. इसी क्रम में पुलिस बलों ने मुजफ्फरपुर के गायघाट स्थित टोल प्लाजा के पास से ट्रक संख्या बीआर27जीए8411 को जब्त कर लिया. ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया. अवैध खनन में ट्रक को किया था जब्त 28 जनवरी को गिट्टी लदे ट्रक संख्या बीआर27जीए8411 को जांच के लिए रोका गया और आवश्यक कागजात मांगे गये. ट्रक चालक या मालिक द्वारा कागजात न जमा करने पर इसे खनन विभाग को अग्रेतर कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया था. इसके बाद जब्त ट्रक को वैशाली ढाबा के समीप रखा गया और चौकीदार अजय राजवंशी को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया. तीन वाहनों से आये थे असामाजिक तत्व पुलिस और प्रशासन की परवाह न करते हुए असामाजिक तत्व बीते 29 जनवरी की देर रात लगभग 12:30 बजे वैशाली ढाबा पहुंचे. उन्होंने चौकीदार पर जानलेवा हमला किया और जब्त ट्रक को लेकर भाग गये. चौकीदार ने बताया कि तीन वाहन एक उजला स्कॉर्पियो, एक काला स्कॉर्पियो और एक सुमो में सवार लगभग 20 लोग आये थे. उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट की और ट्रक को जबरन ले गये. साथ ही चौकीदार का मोबाइल भी तोड़ दिया, जिससे पुलिस को सूचना मिलने में देरी हुई. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जारी छापेमारी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि जब्त ट्रक को लेकर भागने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विशेष टीम गठित कर छापेमारी जारी है. गुप्त सूचना के आधार पर पीएसआइ सचिन कुमार ने मुजफ्फरपुर के गायघाट स्थित टोल प्लाजा के पास से ट्रक जब्त कर रजौली थाना लाया. साथ ही वारिसलीगंज थाना क्षेत्र निवासी विजय यादव के पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद मंगलवार को मेडिकल जांच कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel