[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा सड़क हादसे में बाइक सवार पटना निवासी युवक समेत दो जख्मी

सड़क हादसे में बाइक सवार पटना निवासी युवक समेत दो जख्मी

0
सड़क हादसे में बाइक सवार पटना निवासी युवक समेत दो जख्मी
सांकेतिक तस्वीर

आरा.

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में पटना निवासी युवक समेत दो लोग जख्मी हो गये. जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पहली घटना जिले के बिहिया थाना क्षेत्र खरौनी पुल के समीप की है, जहां मंगलवार की दोपहर सवारी बस ने बाइक सवार पटना निवासी युवक को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

इसके बाद दूसरी बाइक पर पीछे रहे साथी द्वारा उसे इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी के पटना जिला के धनरूआ थाना क्षेत्र के वीरातर गांव निवासी हरिद्वार केवट का 25 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार है. इधर, अनूप कुमार के साथ दूसरी बाइक पर रहे उसके साथी ने बताया कि वे दोनों अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव अपनी बहन के ससुराल जा रहे थे. उसी दौरान खरौनी पुल के समय पीछे से आ रही सवारी बस में उसकी बाइक ने ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जबकि दूसरी घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ के समीप की है. जहां मंगलवार की दोपहर बाइक से गिरकर एक बुजुर्ग जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी बुजुर्ग बहोरनपुर थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर में निवासी स्व. बैजनाथ राय के 58 वर्षीय पुत्र श्रीराम राय है. इधर, श्रीराम राय ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार में लग रहे भाई के साथ बाइक द्वारा अपने गांव से आरा रहे थे. उसी दौरान चंदवा मोड़ के समीप वह असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़े और जख्मी हो गये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel