[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा शटडाउन के बावजूद पोल पर चढ़ा सोलर मिस्त्री, करंट की चपेट में आने से झुलसा

शटडाउन के बावजूद पोल पर चढ़ा सोलर मिस्त्री, करंट की चपेट में आने से झुलसा

0
शटडाउन के बावजूद पोल पर चढ़ा सोलर मिस्त्री, करंट की चपेट में आने से झुलसा

Nawada News : रजौली मुख्यालय स्थित ब्लॉक परिसर के समीप गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. सोलर एजेंसी का एक मिस्त्री बिजली के खंभे पर काम करने के दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

घायल की पहचान झारखंड के जामताड़ा जिला निवासी मनोज कुमार (24), पिता सचिन यादव, के रूप में हुई है. वह सूर्यम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में मिस्त्री के तौर पर कार्यरत है.

लाइन क्राॅसिंग का चल रहा था काम

जानकारी के अनुसार, सोलर एजेंसी के तार और बिजली विभाग की लाइन की क्रॉसिंग का कार्य चल रहा था. इसके लिए बिजली विभाग से विधिवत शटडाउन भी लिया गया था. आरोप है कि शटडाउन के बावजूद अचानक लाइन में करंट आ गया, जिससे पोल पर काम कर रहा मनोज कुमार करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया.

बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर

घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडलीय अस्पताल, रजौली पहुंचाया गया. वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. श्याम नंदन प्रसाद और डॉ. मो. बरकत अली ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, नवादा रेफर कर दिया.

मामले की जांच की जा रही

रजौली के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है. यह पता लगाया जा रहा है कि शटडाउन के बाद भी लाइन में करंट कैसे आया. उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें. 4 जुलाई को प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, मैट्रिक–इंटर के मेधावियों का होगा सम्मान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel