[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा 30 सितंबर तक योजना के अनुरूप निर्धारित लक्ष्य करें पूरा : डीएम

30 सितंबर तक योजना के अनुरूप निर्धारित लक्ष्य करें पूरा : डीएम

0
30 सितंबर तक योजना के अनुरूप निर्धारित लक्ष्य करें पूरा : डीएम

नवादा कार्यालय. आकांक्षी जिला से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को समाहरणालय सभागार में की गयी. डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि पूरे देश भर में 112 आकांक्षी जिलों में बिहार के 13 जिले शामिल हैं. इसमें नवादा जिला भी एक है. डीएम ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आप सभी तन्मयता के साथ कार्याें का निष्पादन करेंगे, ताकि नवादा जिले को तीव्र गति से विकसित किया जा सके. उन्होंने बताया कि मुख्यतः 05 विषयगत क्षेत्र है जिसमें स्वास्थ्य व पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, सामाजिक विकास-वित्तीय समावेशन, कौशल विकास व आधारभूत संरचना विषयों के अंदर 49 इंडिकेटर्स पर जिले में विकास कामों को गति दिया जा रहा है. स्कूलों में सुधारी व्यवस्था:

डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आकांक्षी जिला अंतर्गत स्कूलों में बिजली, पानी व शौचालय की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए विशेष निर्देश दिये गये हैं. इन्हे समय से पूरा करना है. स्कूलों में इंफ्रास्ट्रेक्चर की सुविधा को दुरूस्त करना है.

शत-प्रतिशत लक्ष्य को करें पूरा

जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि स्वायल हेल्थ कार्ड में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला के पैमानों को पूरा करना है. सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया. डीएम ने बताया कि नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत चार जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक संपूर्णता अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित योजना व रणनीति के अनुरूप 30 सितंबर तक हर हाल में शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का सख्त निर्देश दिये. संबंधित विभाग से डाटा सही नहीं मिलने पर जिला पदाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी. उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि आप सभी डाटा दुरूस्त करके ही बैठक में उपस्थित रहने को कहा. बैठक में सिविल सर्जन, अपर समाहर्त्ता, जिला पंचायत राज विभाग पदाधिकारी, गोपनीय प्रभारी, प्रभारी जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला स्थापना शाखा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी पकरीबरावां व एवं काशीचक, एमओआईसी पकरीबरावां एवं काशीचक के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel