[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार फंदे से लटककर महिला ने की खुदकुशी

फंदे से लटककर महिला ने की खुदकुशी

0
फंदे से लटककर महिला ने की खुदकुशी

डंडखोरा. थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत अंर्तगत पहाड़पुर गांव के वार्ड संख्या तीन में एक महिला द्वारा फंदे से लटक कर जान गंवा लेने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद मृतका यशोदा देवी (22 वर्ष) पिता अवधेश पांडेय ने घर से नजदीक आम बगीचे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वही बहियार की ओर जाने के क्रम में ग्रामीणों ने आम के पेड़ से लटके महिला के शव को देखकर घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी. घटना की सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. घटना की सूचना मिलने पर डंडखोरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भी सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे गये. उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है. परिजनों से प्राप्त आवेदन पर थाना में यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.

मंडल कारा में समान फेंकते हुए युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटिहार. मंडल कारा के पीछे चहारदीवारी से अंदर सामान फेंकते हुए एक युवक को सहायक थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, एक युवक मंडल कारा में बंद भाई को सामान देने के लिए पीछे हिस्से में बने चहारदीवारी से सामान फेंक रहा था. मंडल कारा में तैनात सुरक्षाकर्मी की नजर जेल में समान फेक रहे युवक पर पड़ी और उसे पकड़ कर सहायक थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया. सहायक थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपू मंगल कुमार तेजा टोला निवासी के विरुद्ध कांड दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel