वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस से धक्का-मुक्की, सरकारी पिस्टल और मोबाइल छीनने का प्रयास.
हंगामे का फायदा उठाकर आरोपित फरार, पुलिस ने कहा- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाईविगत शनिवार को हुई थी घटना, सोमवार को पुलिस ने दर्ज करायी नामजद प्राथमिकीप्रतिनिधि, हिसुआ
हिसुआ थाना क्षेत्र के हदसा गांव में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. आक्रोशित भीड़ ने न केवल पुलिस के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की, बल्कि पुलिस की पकड़ में आ चुके एक वारंटी को भी जबरन भगा दिया. यह घटना विगत शनिवार की है और सोमवार को एसआइ परदेशी कुमार के बयान पर 14 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस सशस्त्र बल के साथ हदसा गांव में अभियुक्त गोपाल कुमार को पकड़ने गयी थी. पुलिस को देखते ही गोपाल छत से कूदकर भाग निकला और पास के एक बैठका में घुसकर भीतर से कुंडी लगा ली. पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, तो गांव के दर्जनों लोग वहां जुट गये और पुलिस का विरोध करने लगे.