[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय Lakhisarai आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया दो मई से होगी शुरू

Lakhisarai आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया दो मई से होगी शुरू

0
Lakhisarai आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया दो मई से होगी शुरू

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट Lakhisarai News : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आगामी दो मई अप्रैल 2026 से प्रारंभ की जा रही है. वर्तमान सत्र में एक वर्षीय डिप्लोमा प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम हेतु नामांकन लिया जायेगा, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान की जायेगी. उपरोक्त बातें जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन ने दी. श्री रंजन ने बताया कि इस केंद्र में हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन (ख्याल), हिंदुस्तानी शास्त्रीय नृत्य (कथक) एवं तबला वादन की विधाओं में प्रशिक्षण उपलब्ध रहेगा. प्रशिक्षण प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक संचालित किया जायेगा, जबकि केंद्र प्रत्येक सोमवार को बंद रहेगा. इस पूरी प्रशिक्षण व्यवस्था को पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी भारतीय शास्त्रीय कलाओं से जुड़ सकें और अपनी प्रतिभा को विकसित कर सकें. प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु छह वर्ष निर्धारित की गयी है तथा किसी भी वर्ग या समुदाय के इच्छुक अभ्यर्थी नामांकन के लिए पात्र होंगे. इच्छुक विद्यार्थी दो मई 2026 से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, जमुई रोड (कृष्णा सेवा सदन अस्पताल के सामने), लखीसराय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं. नामांकन के समय अभ्यर्थियों को पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड की प्रति तथा आवश्यक सामान्य विवरण प्रस्तुत करना होगा. जिला कला एवं संस्कृति ने बताया कि प्रशिक्षण सीमित सीटों के आधार पर संचालित किया जायेगा, अतः समय पर नामांकन कराना हितकर होगा. यह पहल जिले में सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने, युवा प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने तथा भारतीय शास्त्रीय कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है. अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय सह आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में संपर्क कर सकते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel