[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा Nawada News : कार की डिक्की से 48 लीटर बीयर बरामद, चालक फरार

Nawada News : कार की डिक्की से 48 लीटर बीयर बरामद, चालक फरार

0
Nawada News : कार की डिक्की से 48 लीटर बीयर बरामद, चालक फरार
बरामद वाहन व शराब

Nawada News : बब्लू कुमार नवादा में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया. मामला उस समय रोमांचक हो गया जब उत्पाद टीम ने सद्भावना चौक से एक संदिग्ध टाटा इंडिगो कार का पीछा शुरू किया. टीम को पीछा करते देख चालक घबरा गया और चौधरी नगर दांगी टोला के पास कार खड़ी कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया.

शक के आधार पर पुलिस ने पीछा किया

उत्पाद टीम ने चालक को भागते हुए देखा, लेकिन वह काफी दूर निकल चुका था. इसके बाद अधिकारियों ने संदिग्ध कार की तलाशी शुरू की. गाड़ी लॉक होने के कारण टीम ने शीशा खोलकर अंदर से दरवाजा खोला. जांच के दौरान कार की डिक्की में गॉडफादर लीजेंडरी सुप्रीम स्ट्रांग केन बीयर 500 एमएल के कुल 96 बरामद किए गए. शराब को कार्टून और बोरे में रखकर गाड़ी के कवर से पूरी तरह छिपाया गया था, ताकि किसी को शक न हो.

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

बरामद शराब की कुल मात्रा 48 लीटर बताई गई है. इस मामले में अज्ञात वाहन स्वामी एवं अज्ञात चालक सह तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. विभाग अब वाहन स्वामी की पहचान कर यह पता लगाने में जुटा है कि घटना के समय कार कौन चला रहा था. छापेमारी अभियान का नेतृत्व न्यूटन अवर निरीक्षक, मद्य निषेध ने किया. टीम में सुमन भारती, मोहम्मद इरफान अंसारी एवं सागर कुमार भी शामिल रहे.

Also Read : नवादा में EOU की बड़ी कार्रवाई, AEDO परीक्षा कदाचार मामले में युवक गिरफ्तार

Previous article Karuppu Collection: 6 दिनों में ‘करुप्पु’ का तूफान, भारत में पार किए 100 करोड़, जानें कुल कमाई
Next article उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह के साथ 25 मई को होगा उद्यमियों का संवाद, सौ से अधिक उद्यमी होंगे शामिल
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel