[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Karuppu Collection: 6 दिनों में ‘करुप्पु’ का तूफान, भारत में पार किए 100 करोड़, जानें कुल कमाई

Karuppu Collection: 6 दिनों में ‘करुप्पु’ का तूफान, भारत में पार किए 100 करोड़, जानें कुल कमाई

0
Karuppu Collection: 6 दिनों में ‘करुप्पु’ का तूफान, भारत में पार किए 100 करोड़, जानें कुल कमाई
सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’, फोटो- इंस्टाग्राम

Karuppu Box Office Collection Day 6: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. यही नहीं दुनियाभर में भी फिल्म तेजी से कमाई कर रही है और अब 200 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है. यह इस साल की पहली तमिल फिल्म बन गई है जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है.

6 दिनों में भारत में 121 करोड़ से ज्यादा की कमाई

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘करुप्पु’ ने बुधवार 20 मई को रिलीज के छठे दिन 10.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ अब भी बनी हुई है. फिल्म ने पहले दिन 15.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. दूसरे दिन इसमें जबरदस्त उछाल आया और फिल्म ने 24.15 करोड़ रुपये कमाए. रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 28.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया. सोमवार को कमाई घटकर 14.30 करोड़ रुपये रह गई, जबकि मंगलवार को फिल्म ने 12.75 करोड़ रुपये जुटाए. अब तक फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 121.96 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि नेट कलेक्शन 105.35 करोड़ रुपये हो गया है.

विदेशों में भी ‘करुप्पु’ का जलवा

विदेशों में भी ‘करुप्पु’ शानदार प्रदर्शन कर रही है. छठे दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 3 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही विदेशों में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 54 करोड़ रुपये पहुंच गया है. दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई अब 175.96 करोड़ रुपये हो चुकी है. फिल्म में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन नजर आ रही हैं. इसका निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है.

यह भी पढ़ें- पिघला सलमान खान का दिल, पैपराजी ने मांगी माफी तो पड़े नरम, ऐसे दिया रिएक्शन

Previous article 23 लाख की लागत से बना मॉडर्न पार्क जनता को समर्पित, नूतन नगर को मिली बड़ी सौगात
Next article Nawada News : कार की डिक्की से 48 लीटर बीयर बरामद, चालक फरार
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel