[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नवादा अभियान में 120 वाहनों की जांच, 77 हजार रुपये वसूला जुर्माना

अभियान में 120 वाहनों की जांच, 77 हजार रुपये वसूला जुर्माना

0
अभियान में 120 वाहनों की जांच, 77 हजार रुपये वसूला जुर्माना
सांकेतिक तस्वीर

नो पार्किंग से लेकर बिना लाइसेंस तक पर कसा शिकंजा, आगे भी अभियान जारी रहेगा प्रतिनिधि, नवादा सदर नवादा पुलिस की ओर से यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है. इसी कड़ी में यातायात थाना की टीम द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 77 हजार रुपये का चालान वसूला गया. इस अभियान के दौरान पुलिस ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया. जांच के क्रम में बिना सीट बेल्ट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना बीमा, नो पार्किंग तथा गलत दिशा में वाहन चलाने जैसे मामलों में चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी. इस अभियान में कुल 120 वाहनों की जांच की गयी, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 44 वाहनों को शमन किया गया. साथ ही नवादा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, आवश्यक कागजात साथ रखें तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने से बचें. पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा. किस मद में कितना काटा गया चालान नो पार्किंग : 7,500 रुपये बिना ड्राइविंग लाइसेंस : 5,000 रुपये बिना इंश्योरेंस : 8,000 रुपये आदेश की अवहेलना : 28,000 रुपये बिना सीट बेल्ट : 24,000 रुपये गलत दिशा में वाहन चलाना : 4,000 रुपये बिना नंबर प्लेट : 500 रुपये

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel