[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार गैप डिफेंस स्कूल में लगा डेंटल शिविर

गैप डिफेंस स्कूल में लगा डेंटल शिविर

0
गैप डिफेंस स्कूल में लगा डेंटल शिविर

बलिया बेलौन. गैप डिफेंस स्कूल आजमनगर में बच्चों के लिए नि:शुल्क डेंटल व ओरल कैविटी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का संचालन दंत चिकित्सक डॉ एजाज अहमद ने किया. शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों की दांतों एवं मुख की जांच की गयी तथा उन्हें स्वस्थ दांत, स्वच्छ मुख एवं बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गये. डॉ एजाज अहमद ने बच्चों को नियमित रूप से सुबह-शाम ब्रश करने, भोजन के बाद कुल्ला करने, अत्यधिक मीठी एवं जंक फूड से बचने तथा समय-समय पर दांतों की जांच कराने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि स्वस्थ दांत केवल सुंदर मुस्कान ही नहीं देते, बल्कि सम्पूर्ण स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाते हैं. उन्होंने बच्चों को बताया कि छोटी उम्र से ही अच्छी आदतें अपनाने से भविष्य में कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. विद्यालय की प्राचार्या डॉ तहसीन फातमा ने डॉ एजाज अहमद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, नैतिक मूल्य एवं अच्छे संस्कार विकसित करना भी है. विद्यालय के निदेशक जावेद आलम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों द्वारा दांतों, आंखों एवं व्यवस्थित जीवनशैली की देखभाल को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है, जीडीएस स्कूल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट, वैल्यू बेस्ड एजुकेशन, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक बनाने का कार्य कर रहा है. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक इंजीनियर शायान एकबाल, पद्मिनी, श्रेया, तशव्वर, संजीत चौधरी सहित कई शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel