[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नालंदा सुंदर महिलाओं की फोटो भेजकर ठगते थे साइबर क्रिमिनल, Whatsapp से होता था पूरा खेल, 5 अरेस्ट

सुंदर महिलाओं की फोटो भेजकर ठगते थे साइबर क्रिमिनल, Whatsapp से होता था पूरा खेल, 5 अरेस्ट

0
सुंदर महिलाओं की फोटो भेजकर ठगते थे साइबर क्रिमिनल, Whatsapp से होता था पूरा खेल, 5 अरेस्ट
पुलिस ने ठगों को किया गिरफ्तार

Cyber Crime, सुनील राज: नालंदा में पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह भोले-भाले युवकों को व्हाट्सएप पर सुंदर महिला की फोटो भेजकर उन्हें अपने जाल में फंसाता था. आरोपियों द्वारा युवकों को साथ रहने और गर्भवती करने जैसी बातों का लालच देकर मोटी रकम ऐंठी जाती थी. गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच साइबर ठगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. इनमें एक नाबालिग भी शामिल है.

क्या बोले थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुंदरपुर और बरीठ गांव के बीच खेत-खलिहान में कुछ लोग बैठकर साइबर ठगी कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) ने स्पेशल टीम बनाया. टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की और सभी आरोपियों को ठगी के उपकरणों के साथ पकड़ लिया.

कौन-कौन हुआ गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में मैरा गांव के प्रभात कुमार, सकुचीडीह गांव के नितीश कुमार, गोवर्धन विगहा गांव के प्रीतम कुमार और नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना के मुडलाचक गांव के अनिल कुमार शामिल हैं. इनके पास से ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे सात मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और अन्य डिजिटल सामग्री बरामद की गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पुलिस ने की लोगों से अपील

पुलिस के अनुसार यह गिरोह सोशल मीडिया के जरिए युवकों को झांसा देकर उनसे पैसे की मांग करता था. पहले विश्वास जीतते थे, फिर इमोशनल दबाव बनाकर पैसा ऐंठ लेते थे. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगा है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधान रहें और किसी भी तरह का लालच या संदिग्ध मैसेज मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का अलर्ट जारी

रिटायरमेंट के बाद भी IPS लेटर पैड का मोह, फंस सकते हैं अमिताभ, जानें पूरा मामला

Previous article अकड़ रहा था उस्मान तारिक, ईशान ने ऐसा बोला कि सारी हेकड़ी निकल गई
Next article Passkeys क्या होते हैं? जानिए कैसे ये आपके Google अकाउंट की सेफ्टी को मजबूत बनाते हैं
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel