[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket अकड़ रहा था उस्मान तारिक, ईशान ने ऐसा बोला कि सारी हेकड़ी निकल गई

अकड़ रहा था उस्मान तारिक, ईशान ने ऐसा बोला कि सारी हेकड़ी निकल गई

0
अकड़ रहा था उस्मान तारिक, ईशान ने ऐसा बोला कि सारी हेकड़ी निकल गई
ईशान किशन

Ishan Kishan on Usman Tariq: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 world Cup 2026) में नामीबिया को 93 रनों से हराने के बाद टीम इंडिया अब पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है. 15 फरवरी को होने वाले इस महामुकाबले से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने साफ कर दिया है कि टीम ने पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) के लिए खास प्लान बना लिया है. ईशान के अनुसार तैयारी पूरी हो चुकी है और अब मैदान पर अपना स्वाभाविक खेल दिखाने की बारी है.

उस्मान तारिक के लिए तैयारी है पूरी

पाकिस्तान के उस्मान तारिक अपने अनोखे साइड आर्म एक्शन के लिए चर्चा में हैं. नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस का बॉलिंग एक्शन भी कुछ ऐसा ही है. इरास्मस ने भारत के खिलाफ 20 रन देकर 4 विकेट झटके. मैच के बाद एक रिपोर्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब ईशान से पूछा गया कि क्या इरास्मस के खिलाफ खेलना उस्मान तारिक का सामना करने की तैयारी थी, तो उन्होंने कहा कि टीम पहले ही अपनी तैयारी कर चुकी है. अब बस गेंद को देखकर अपनी ताकत पर भरोसा करते हुए शॉट लगाने की जरूरत है.

https://twitter.com/media_gill/status/2022188681017405808?s=20

वीडियो देखकर समझी विरोधी की चाल

ईशान किशन ने बताया कि इस स्तर पर खिलाड़ी वीडियो देखकर यह समझ लेते हैं कि सामने वाला गेंदबाज किस तरह की बॉलिंग करने वाला है. उन्होंने कहा कि हम चीजों को उलझाने के बजाय सरल रख रहे हैं. इरास्मस ने बेहतरीन गेंदबाजी की और उनके खिलाफ खेलकर टीम को पाकिस्तान के स्पिनर से निपटने के लिए काफी कुछ सीखने को मिला है. ईशान के मुताबिक टी20 फॉर्मेट में रन बनाने के लिए हमें अपने नेचुरल गेम पर ही टिके रहना होगा.

हार्दिक और ईशान के तूफान में उड़ी नामीबिया

मैच की बात करें तो ईशान किशन ने महज 24 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने भी 28 गेंदों में 52 रन कूट डाले. भारत ने 20 ओवर में 209 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. नामीबिया ने पावरप्ले में अच्छी टक्कर दी, लेकिन भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (3 विकेट) और अक्षर पटेल ने उनकी कमर तोड़ दी. पूरी टीम 116 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने धमाकेदार जीत दर्ज की.

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर भारत

नामीबिया पर इस बड़ी जीत के साथ भारत ग्रुप ए की अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गया है. भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने दो-दो मैच जीते हैं और दोनों के 4-4 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण टीम इंडिया शीर्ष पर काबिज है. अब 15 फरवरी को होने वाला मैच यह तय करेगा कि ग्रुप में बादशाहत किसकी रहेगी. फैंस को उम्मीद है कि ईशान और हार्दिक की यह फॉर्म पाकिस्तान के खिलाफ भी जारी रहेगी.

टीममैचजीतहारनेट रनरेटअंक
भारत220+3.0504
पाकिस्तान220+0.9324
नीदरलैंड211+0.3562
अमेरिका202-1.5250
नामीबिया202-2.8840

ये भी पढ़ें-

प्वाइंट्स टेबल में बदलाव, ऑस्ट्रेलिया को झटका, T20 WC से बाहर होने की संभावना

वायरल: अभिषेक का वजन घटा, वीडियो में हुआ खुलासा

वायरल सच: क्या शुभमन गिल ले रहे तांत्रिक की मदद?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel