[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार नालंदा राजगीर में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग को नई उड़ान, उभरते खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण

राजगीर में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग को नई उड़ान, उभरते खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण

0
राजगीर में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग को नई उड़ान, उभरते खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण
स्पोर्ट क्लाइम्बिंग सिमुलेशन प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।

Nalanda News (रामविलास की रिपोर्ट): बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में आयोजित स्पोर्ट क्लाइम्बिंग सिमुलेशन प्रतियोगिता ने राज्य में एडवेंचर स्पोर्ट्स को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है. अकादमी परिसर के अत्याधुनिक स्पोर्ट क्लाइम्बिंग वॉल पर आयोजित प्रतियोगिता में सब जूनियर एवं किड्स वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया.

खिलाड़ियों ने दिखाया संतुलन और तकनीकी कौशल

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव के नेतृत्व में आयोजित यह प्रतियोगिता बिहार पुलिस अकादमी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने संतुलन, साहस, फुर्ती और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया.

चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

प्रतियोगिता के बाद शीर्ष छह बालक एवं शीर्ष छह बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया. चयनित खिलाड़ियों को बिहार पुलिस अकादमी के स्पोर्ट क्लाइम्बिंग वॉल पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें. आयोजकों के अनुसार खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ फिटनेस और प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी भी कराई जाएगी.

राष्ट्रीय पदक विजेताओं ने किया मार्गदर्शन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदक विजेता पैरा क्लाइंबर अर्जुन पांडेय, बिहार टीम के क्लाइंबर अभिषेक कुमार तथा बिहार पुलिस अकादमी के पीटीआई नवीन कुमार और सोनू कुमार ने खिलाड़ियों को तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया.

अधिकारियों के सहयोग के प्रति जताया आभार

इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव ने बिहार पुलिस अकादमी की एडीजी सह निदेशक आर. मलर विजी, डीआईजी ट्रेनिंग दीपक रंजन, डीआईजी सह उपनिदेशक अभय कुमार लाल तथा एसपी एडमिन चंद्र प्रकाश के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस अकादमी के सहयोग से राज्य में स्पोर्ट क्लाइम्बिंग को नई दिशा और मजबूत मंच मिल रहा है.

Also Read: नालंदा में ‘मछली कल्याण सह विपणन कीट योजना’ से मिला बड़ा सहारा, 70 फीसदी अनुदान पर मिलेगी किट

Previous article छह दिन बाद भी नहीं हटाया गया तार पर गिरे पेड़, हादसे की आशंका
Next article शॉर्ट सर्किट से लगी आग में चार घर जलकर राख
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel