[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार छह दिन बाद भी नहीं हटाया गया तार पर गिरे पेड़, हादसे की आशंका

छह दिन बाद भी नहीं हटाया गया तार पर गिरे पेड़, हादसे की आशंका

0
छह दिन बाद भी नहीं हटाया गया तार पर गिरे पेड़, हादसे की आशंका

– किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा विभाग, लोगों में बना है भय का माहौल कटिहार छह दिन पूर्व आयी आंधी व बारिश में रिफ्यूजी कॉलोनी जाने वाली सड़क पर तार के ऊपर गिरे पेड़ को अब तक नहीं हटाया गया है. ऐसा लगता है जैसे बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है. छह दिनों से सडक के बीचों-बीच गिरे तार पर पेड़ से आवाजाही करने वाले लोग भयभीत हैं. आने जाने वाले लोगों के बीच आशंका है कि कभी भी तार गिर सकता है. तार पर गिरे पेड़ को हटाने को लेकर बिजली विभाग को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इस ओर विभाग उदासीन है. मोहल्ले के चन्द्रभूषण सिंह, संजय चौधरी, सुनील कुमार समेत अन्य का कहना है कि बिजली विभाग को इसकी शिकायत करने पर वन विभाग और वन विभाग को शिकायत करने पर नगर निगम से शिकायत करने की बात करते हैं. मोहल्ले के लोगों का कहना है कि बिजली निर्वाध रूप से जारी है. लेकिन पेड़ तार पर अटका हुआ है. कभी भी गिरकर कई घरों को ध्वस्त कर सकता है. मोहल्ले वासियों ने बताया कि सड़क पर जमे पानी के बीच होकर आवागमन करते हैं. लेकिन इससे हमेशा डर बना रहता है कि कभी भी तार गिर जाने से करंट के चपेट में आ सकते हैं. आने जाने वाले लोग सशंकित रहते हैं. कहीं लॉ वोल्टेज तो कहीं कर रही बिजली ट्रिपिंग आसपास के घरों के लोगों का कहना है कि पेड पर गिरे पेड़ को अब तक नहीं हटाये जाने के कारण उनके मोहल्लों में कहीं लॉ वोल्टेज तो कहीं बिजली ट्रिपिंग की समस्या अधिक है. बार- बार बिजली के ट्रिप करने के से उनके घरों के बल्ब व पंखे खराब हो जा रहे हैं. उनलोगों ने बिजली विभाग से इसकी सुधि लेते हुए जल्द ही गिरे पेड़ को हटवाने की मांग की है. जिससे लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel