[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर वर्किंग डिप्लोमाधारी एमआइटी से पार्टटाइम कोर्स में ले सकेंगे बीटेक की डिग्री

वर्किंग डिप्लोमाधारी एमआइटी से पार्टटाइम कोर्स में ले सकेंगे बीटेक की डिग्री

0
वर्किंग डिप्लोमाधारी एमआइटी से पार्टटाइम कोर्स में ले सकेंगे बीटेक की डिग्री

-कॉलेज की ओर से विभाग को भेजा गया पार्टटाइम कोर्स का प्रस्ताव मुजफ्फरपुर. डिप्लोमा की पढ़ाई कर जॉब करने वाले युवाओं को अब पार्टटाइम में बीटेक कोर्स के माध्यम से डिग्री प्राप्त करने का मौका मिलेगा. मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से इसको लेकर प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा गया है. ट्रायल के ताैर पर सिविल ब्रांच में पार्ट टाइम काेर्स शुरू करने का प्रस्ताव है. इसमें केवल ऐसे युवाओं का दाखिला लिया जाएगा जो डिप्लाेमा की पढ़ाई के बाद रोजगार में जुट गये हों. वे अपने कार्य से थोड़ा समय निकालकर पार्टटाइम कोर्स में दाखिला लेकर बीटेक कोर्स की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं. कॉलेज के प्राचार्य डाॅ एमके झा ने बताया कि पार्ट टाइम बीटेक काेर्स शुरू करने को लेकर कॉलेज की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है. कक्षाओं के संचालन से पहले और बाद पार्ट टाइम कोर्स का संचालन करने की योजना बनायी गयी है. उन्होंने बताया कि एआइसीटीइ की ओर से कहा गया है कि जिस विषय में एनबीए से एक्रिडिटेशन मिला हो. उसमें पार्टटाइम कोर्स शुरू कर सकते हैं. एमआइटी के सिविल विभाग को एनबीए से एक्रिडेटेशन मिला हुआ है. वहीं संस्थान की ओर से अन्य विभागों में भी एनबीए की मान्यता मिले. इसको लेकर कॉलेज के स्तर पर तैयारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel