[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर भगवानपुर की ओर आने वाले कांवरियों काे अघोरिया बाजार से मिलेगा प्रवेश

भगवानपुर की ओर आने वाले कांवरियों काे अघोरिया बाजार से मिलेगा प्रवेश

0
भगवानपुर की ओर आने वाले कांवरियों काे अघोरिया बाजार से मिलेगा प्रवेश

– श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन का संयुक्त आदेश जारी – पूरे जिले में करीब पांच सौ मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी की तैनाती – गरीबस्थान मंदिर के अतिरिक्त प्रखंडों के शिव मंदिर के पास मजिस्ट्रेट तैनात – भीड़ नियंत्रण में लाठी प्रयोग से भगदड़ की संभावना, संयमित होकर भीड़ नियंत्रित करे – डीटीओ व ट्रैफिक डीएसपी को यातायात व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश – सीओ व थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में ट्रैफिक से लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नजर बनाये रखेंगे. मुजफ्फरपुर : श्रावणी मेला के आयोजन को लेकर डीएम व एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी किया है. जिसमें फकुली से लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर और इसके अतिरिक्त प्रखंडों में स्थित शिव मंदिर, नदी पोखरों के पास करीब पांच सौ से अधिक मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की है. पहलेजा से आने वाले कांवरिया रामदयालु से बने रूट के अनुसार मंदिर जायेंगे. वहीं भगवानपुर की ओर से आने वाले कांवरिया व श्रद्धालु कलमबाग रोड से अघोरिया बाजार होकर गरीबनाथ मंदिर जायेंगे. कांवरिया मार्ग, रेलवे स्टेशन बस पड़ाव, ठहरावस्थल, जल भरने के स्थान पर दुकानदारों द्वारा घटिया सामान की बिक्री की जाती है. होटल मालिक, धर्मशाला मालिक, वाहन मालिक द्वारा मनमाना किराया वसूली को लेकर विधि व्यवस्था की समस्या होती इस पर एक विशेष टीम को निगरानी के निर्देश दिये गये है. कांवरियां के भेष में कुछ अपराधी उनके सामान की चोरी व अन्य घटना को अंजाम देते है इसको लेकर पदाधिकारियों को विधि सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिये गये है. मंदिर के आसपास भीड़ बढ़ने पर उसे नियंत्रित करने के लिए लाठी का प्रयोग कर दिया जाता है, इससे कांवरियों को चोट लगने व भगदड़ की संभावना रहती है. ऐसे में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस संयमित ढंग से भीड़ को नियंत्रित करे ताकि कांवरियों व श्रद्धालु को कोई कष्ट ना हो. जहां भी सड़कों पर विश्राम स्थल की व्यवस्था है वहां के संबंधित सीओ व थानाध्यक्ष वाहनों को नियंत्रथ्त करेंगे. जल भरने वाले जगहों पर कर्मचारी, चौकीदार व स्थानीय गोताखोर की प्रतिनियुक्ति करेंगे. मेला को लेकर प्रत्येक शनिवार से सोमवार की रात तक (20 से 22 जुलाई), (27 से 29 जुलाई), (3 से 5 अगस्त), (10 से 12 अगस्त), (17 से 19 अगस्त तक) तक यह प्रतिनियुक्ति जारी रहेगी. सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी सुबह 6 बजे से ही अपने पाली के अनुसार समय से जगह पर तैनात रहेंगे. मंदिर परिसर के आसपास एडीएम मनोज कुमार व एएसपी भानु प्रताप वरीय प्रभारी के रूप में रहेंगे. रविवार की रात 8 से सोमवार की सुबह 9 बजे तक व्यवस्थित तरीके से कांवरियों को मंदिर में प्रवेश करायेंगे. गश्ती दंडाधिकारी लगातार गश्ती में रहेंगे. एसडीओ पूर्वी व पश्चिमी, सभी एसडीओ प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस नियत समय पर जगह पर पहुंचे इसे सुनश्चित करेंगे. एडीएम संजीव कुमार प्रत्येक नियंत्रण कक्ष में पुरी व्यवस्था करायेंगे. चयनित 16 जगहों पर सीसीटीवी लगवायेंगे. नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त सभी मजिस्ट्रेट सफेद शर्ट और ब्लू पैंट या असमानी शर्ट और ब्लैक पैंट के ड्रेस में रहेंगे ताकि उनकी पहचान हो सके. काजीइंडा के पास नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट मनियारी से आने वाले कांवरिया सुरक्षित रूप से पार सके इस पर निगरानी रखेंगे. एडीएम आपदा को आथरघाट मुशहरी, रेवा घाट, में गोताखोर व नाव की व्यवस्था करायेंगे. 50 से अधिक जगहों पर बैरिकेडिंग व ड्रॉप गेट बनाये गये है. फकुली से लेकर मंदिर तक क्षेत्र को अलग अलग सेक्टर बांटकर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी है. गोबरसही मोड़ से स्थानीय व्यक्ति का प्रवेश रहेगा. डयूटी पर जाने वाले अपनी पहचान बताकर जा सकते है. प्रत्येक वाच टावर पर वीडियो ग्राफर की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बिजली कंपनी को 10 फुट तक पोल पर पॉलिथिन लपेटने के निर्देश दिये गये. डीडीसी आशुतोष द्विवेदी व सिटी एसपी अवधेश दीक्षित विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे. —– रामदयालु से फकुली के बीच पूर दिन दौड़ते रहे भारी वाहन श्रावणी मेला को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. जो सावन माह में प्रत्येक शनिवार की दोपहर 2 से सोमवार की दोपहर 2 बजे तक लागू रहेगा. जिसमें पटना जाने रामदयालु रूट में पूरी तरह से वाहनों के आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है. इस रूट में प्रशासनिक गाड़ियों की मूवमेंट रहेगी. पटना जाने वाले सभी वाहन भगवानपुर चौक से रेवा रोड – सरैया – मनिकपुर – वैशाली – लालगंज – हाजीपुर अंजानपीर चौक से पटना जायेंगे. वहीं पटना की ओर से मुजफ्फरपुर आने वाले वाहन दिग्घीकला चौक, महुआ रोड – काजी इंडा चौक से कच्ची पक्की चौक – खबड़ा होते हुए भगवानपुर जायेंगे. वहीं यहीं से दरभंगा, मोतिहारी, शिवहर, सीतामढ़ी की ओर से जायेंगे. बरौनी व समस्तीपुर से आने वाले वाहन सीधे भगवानपुर चौक की तरफ परिचालित होंगे. किसी भी परिस्थिति में वाहन रामदयालु पटना रोड में प्रवेश नहीं करेंगे. कांवरिया पथ में आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. लेकिन शनिवार को रामदयालुनगर से फकुली के बीच भारी वाहन चलते रहे. —– कांवरियों का यह रहेगा मार्ग पहलेजा घाट से जल लेकर मंदिर के लिए कांवरिया रामदयालु रेलवे गुमटी पार कर अघोरिया बजार – हरिसभा चौक – देवी मंदिर रोड – पानी टंकी चौक, जिला स्कूल मैदान में बने जिक जैक होते हाथी चौक – अमर सिनेमा रोड, छोटी कल्याणी – प्रभात सिनेमा रोड – साहू पोखर होते – माखन साह चौक के रास्ते बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचेंगे और छाता बाजार होकर निकासी रहेगी. —– शहर में प्रवेश रहेगा वर्जित यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर शहर में प्रवेश मार्ग रामदयालु नगर, कच्ची पक्की चौक, गोबरसही चौक, भगवानपुर पुल, बैरिया गोलंबर, जीरोमाइल, मिठनपुरा चौक व बनारस बैंक चौक से अति आवश्यक सेवा को छोड़ सभी प्रकार के वाहनों का शहरी क्षेत्र में प्रवेश पूर्णत निषेध रहेगा. कांवरिया संबंधित वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था एलएस कॉलेज कैंपस, और सरकारी बस स्टैंड इमली – चट्टी, बैरिया बस पड़ाव में की गयी है. मेला के दौरान टावर की ओर से सभी प्रकार के वाहन, रिक्शा व ठेला का प्रवेश वर्जित रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel