[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर सीनेट-सिंडिकेट के सदस्यों के चुनाव के लिए तैयार होगी वोटर लिस्ट

सीनेट-सिंडिकेट के सदस्यों के चुनाव के लिए तैयार होगी वोटर लिस्ट

0
सीनेट-सिंडिकेट के सदस्यों के चुनाव के लिए तैयार होगी वोटर लिस्ट

मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू ने सीनेट, सिंडिकेट व एकेडमिक काउंसिल के सदस्यों के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. विवि की ओर से इस चुनाव की तैयारी को लेकर गठित कमेटी की मंगलवार को बैठक हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि विभिन्न निकायों के सदस्यों के चयन को लेकर नियमों का पालन किया जाएगा. इस चुनाव के लिए वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी. इसमें तकनीकी संस्थानों से लेकर, होमियोपैथ, आयुर्वेद काॅलेज, बीएड काॅलेज, संबद्ध काॅलेजों के प्रतिनिधियों से लेकर अन्य विभागों का भी प्रतिनिधित्व होगा. नैक मूल्यांकन के दौरान इन बिंदुओं पर भी अंक मिलते हैं. ऐसे में विवि निकायों के चुनाव को लेकर तैयारी में है. विवि से मिली जानकारी के अनुसार जून के बाद वोटर लिस्ट बनेगी. जून में गर्मी की छुट्टी होने से सभी शिक्षक उपलब्ध नहीं होंगे. ऐसे में वोटर लिस्ट बनाने में परेशानी होगी. इसे देखते हुए जून में चुनाव को लेकर एक्ट-स्टैच्युट को देखा जाएगा. वोटर लिस्ट तैयार होने के बाद विवि चुनाव की तिथि तय निर्धारित की जाएगी. चुनाव को लेकर गठित कमेटी में सेवानिवृत्त प्रोफेसर डाॅ अशोक श्रीवास्तव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं सदस्य के रूप में सेवानिवृत्त प्राध्यापक डाॅ उपेंद्र मिश्रा व कुलानुशासक डाॅ बीएस राय व पीजी राजनीति विज्ञान विभाग के डाॅ कांतेश कुमार को सदस्य सचिव बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel