[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर बाया नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत

बाया नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत

0
बाया नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत

नगर परिषद क्षेत्र के मकड़ीटोला में नदी में नहा रहे दो बच्चे डूबने लगे नदी किनारे खड़ा तीसरा बच्चा दोनों को बचाने के लिए नदी में कूदा तीनों बच्चों के पिता करते हैं मजदूरी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल प्रतिनिधि, साहेबगंज नगर परिषद क्षेत्र के मकड़ीटोला में रविवार को बाया नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी़ इसके बाद काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा़ स्थानीय गोताखोरों ने अमरुद्दीन के पुत्र रमजान (10), गुड्डू आलम के पुत्र शोयेब आलम उर्फ राजाबाबू (12) एवं अमजद अली के पुत्र अरमान अली (17) का शव नदी से निकाला. इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया़ ग्रामीणों ने बताया कि इमलिया घाट पर गुड्डू आलम और शोयेब आलम नहा रहा था. इसी दौरान दोनों गहरे पानी में जाने से डूबने लगा. यह देख नदी किनारे खड़ा अरमान अली दोनों को बचाने के लिए नदी में कूद गया और बचाने का प्रयास करने लगा़ इस दौरान दोनों बच्चों को बचाने में वह भी डूब गया. ग्रामीण आनन-फानन में तीनों बच्चों को नदी से बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी ले गये, जहां चिकित्सक ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. तीनों की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. लोग ढांढ़स बंधाने में लगे थे. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने पोस्टमार्टम के लिए तीनों शवों को एसकेएमसीएच भेज दिया. अरमान अली एक बहन व तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. शोयेब आलम एक बहन व तीन भाइयों में दूसरा नंबर पर था. रमजान दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था. तीनों के पिता मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं. तीनों की मौत पर नगर परिषद की सभापति के पति जेपी गुप्ता, उप सभापति मो अलाउद्दीन, सशक्त स्थायी समिति सदस्य अनिल कश्यप, प्रभु राउत, वार्ड पार्षद बुंदेल पासवान, अधिवक्ता विनोद कुमार ने शोक जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel