[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर सौतेले भाई-बहनों से विवाद के बाद छात्रा ने दी जान, वीडियो कॉल के बाद कमरे में लगा ली फांसी

सौतेले भाई-बहनों से विवाद के बाद छात्रा ने दी जान, वीडियो कॉल के बाद कमरे में लगा ली फांसी

0
सौतेले भाई-बहनों से विवाद के बाद छात्रा ने दी जान, वीडियो कॉल के बाद कमरे में लगा ली फांसी
प्रतीकात्मक AI तस्वीर

मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur Student Suicide: मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी रोड स्थित मूर्ति गली में रविवार को एक स्नातक की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. रिटायर एफसीआई कर्मी राधे महतो की 19 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी उर्फ सोनिया राज का शव बंद कमरे में पंखे से लटका मिला. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया.

बंद कमरे में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव

परिजनों के अनुसार आरती स्नातक पार्ट वन की छात्रा थी और पढ़ाई में काफी मेधावी थी. घटना के समय वह अपने कमरे में अकेली थी. काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ.

जब दरवाजा खोला नहीं गया तो परिजनों ने उसे तोड़ा. अंदर आरती दुपट्टे के फंदे से पंखे से लटकी मिली. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: लोको पायलट के घर से 30 लाख के जेवर चोरी, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

पारिवारिक विवाद की बात आ रही सामने

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है. बताया गया कि मृतका के पिता राधे महतो ने दो शादियां की थीं. पहली पत्नी से सात और दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हैं.

जानकारी के अनुसार आरती के अपने सौतेले भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे नहीं थे. शनिवार को भी विवाद और मारपीट की बात सामने आई है. परिजनों का कहना है कि वह इन बातों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी.

आत्महत्या से पहले किसी से वीडियो कॉल पर थी छात्रा

मामले में एक नया पहलू सामने आया है. पुलिस के अनुसार आत्महत्या से पहले आरती किसी व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी.

परिजनों ने बताया कि घटना से पहले वह अपनी मां और भाई से बातचीत कर रही थी. इसके बाद कमरे में चली गई. कुछ देर बाद एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें बताया गया कि आरती आत्महत्या कर रही है. इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया.

यह भी पढ़ें: लीची बागान में संदिग्ध स्थिति में पेड़ से टंगा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, मोबाइल जब्त

घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच कराई.

एफएसएल टीम ने कमरे से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. वहीं मृतका का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है.

वीडियो कॉल हिस्ट्री और कॉल डिटेल्स की जांच

थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल्स, वीडियो कॉल हिस्ट्री और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: कांटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel