[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद औरंगाबाद में तेज रफ्तार दूल्हे की कार ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा, मौत के बाद NH-139 जाम

औरंगाबाद में तेज रफ्तार दूल्हे की कार ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा, मौत के बाद NH-139 जाम

0
औरंगाबाद में तेज रफ्तार दूल्हे की कार ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा, मौत के बाद NH-139 जाम
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ और मृतक की फाइल तस्वीर

औरंगाबाद से अम्बुज पांडेय की रिपोर्ट
Aurangabad Road Accident :
कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-139 पर धनीबार गांव के पास रविवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं, हादसे से गुस्साए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य सड़क (NH-139) को जाम कर दिया, जिससे गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया.

Aurangabad Road Accident 2
Nh-139 पर टक्कर के बाद मौजूद वाहन और लोग

अंबा जाने के दौरान हुआ हादसा

मृतकों की पहचान धनीबार गांव के रहने वाले संदीप ठाकुर (पिता सिकंदर ठाकुर) और राजा कुमार (पिता रामस्वरूप पासवान) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक अपनी बाइक पर सवार होकर अंबा की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

Aurangabad Road Accident 3
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार किसी शादी समारोह में दूल्हे की गाड़ी के रूप में इस्तेमाल की जा रही थी. दुर्घटना के बाद कार चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया.

Aurangabad News : हॉस्पिटल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग और रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि थोड़ी ही देर में दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है.

Aurangabad Road Accident 4
घटना के बाद वाहनों की लगी कतार

एनएच-139 पर लगी वाहनों की लंबी कतार, लोगों को समझाने में जुटा प्रशासन

इस हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच-139 को पूरी तरह जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण हाईवे के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और मुसाफिरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. खबर लिखे जाने तक सड़क पर जाम लगा हुआ था और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे थे.

Also Read: औरंगाबाद के जयशंकर कुमार सेल्फ स्टडी के दम पर बने राजस्व अधिकारी, चौथे प्रयास में मिली सफलता

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel