[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, बैंक कर्मी दो युवतियों की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, बैंक कर्मी दो युवतियों की दर्दनाक मौत

0
भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, बैंक कर्मी दो युवतियों की दर्दनाक मौत
बैंक कर्मी दो युवतियों की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur Road Accident: मुजफ्फरपुर जिला के बोचहां थाना क्षेत्र के आदिगोपालपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने स्कूटी को पीछे से ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़दिया.मृतकाओं की पहचान बोचहां के शर्फुद्दीनपुर (गोपालपुर) निवासी नेहा कुमारी (20 वर्ष) और निशु कुमारी (22 वर्ष) के रूप में हुई है. इस घटना के बाद शर्फुद्दीनपुर गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर

​फाइनेंस कंपनी में काम करती थीं दोनों युवतियां

​जानकारी के अनुसार, नेहा और निशु दोनों सहेलियां थीं और एक निजी बैंक के महिला समूह में फाइनेंस कर्मी के रूप में काम करती थीं. शनिवार को दोनों अपनी स्कूटी (संख्या- BR06DQ8161) पर सवार होकर शर्फुद्दीनपुर से मुजफ्फरपुर शहर की ओर जा रही थीं. इसी दौरान आदिगोपालपुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार (वीआईपी नंबर- BR011BB0001) ने उन्हें रौंद दिया.फॉर्च्यूनर पूर्णिया की तरफ से आ रही थी.

यह भी पढ़ें… सेना के रिटायर्ड कैप्टन के घर चोरी, 30 लाख से अधिक की संपत्ति ले उड़े बदमाश

​टक्कर के बाद उड़े परखच्चे, मौके पर जुटी भारी भीड़

​प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फॉर्च्यूनर की रफ्तार इतनी अधिक थी कि स्कूटी को टक्कर मारने के बाद वह भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मचगई. स्थानीय लोगों की भारी भीड़ तुरंत घटना स्थल पर जमा हो गई. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला. हादसे में नेहा कुमारी की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई थी, जबकि निशु कुमारी गंभीर रूप से जख्मी थी. उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

​सिर फटने के बाद भी ड्राइवर व सवार लोग हुए फरार

​हादसे के बाद फॉर्च्यूनर का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसका सिर फट गया था. इसके बावजूद वह और गाड़ी में सवार अन्य सभी लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार होने में कामयाब रहे. सूचना मिलते ही बोचहां थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि वीआईपी नंबर वाली फॉर्च्यूनर के मालिक का पता लगाया जा रहा है और फरार चालक व सवारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मामले की गहन जांच जारी है.

यह भी पढ़ें… एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़: एक को लगी गोली, दूसरा भागा तो टूटा पैर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel