मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: एनटीपीसी कांटी के परियोजना प्रमुख पंकज कुमार गुप्ता ने सोमवार को मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी कुमार गौरव से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान विद्युत उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक विकास और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत संचालित योजनाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई.
विद्युत उत्पादन और CSR गतिविधियों की दी जानकारी
परियोजना प्रमुख पंकज कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी को एनटीपीसी कांटी में हो रहे विद्युत उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा व्यवस्था तथा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी.
स्थानीय समुदाय के विकास पर रखा फोकस
बैठक के दौरान परियोजना प्रमुख ने बताया कि एनटीपीसी कांटी स्थानीय समुदाय के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए लगातार विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहा है. इन प्रयासों से क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है.
डीएम ने की एनटीपीसी के कार्यों की सराहना
जिलाधिकारी कुमार गौरव ने एनटीपीसी कांटी द्वारा क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और एनटीपीसी के बेहतर समन्वय से विकास योजनाओं को और गति मिलेगी तथा प्रशासन हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा.
अपर महाप्रबंधक भी रहे मौजूद
मुलाकात के दौरान एनटीपीसी कांटी के मानव संसाधन विभाग के अपर महाप्रबंधक महेश कुमार सुथार भी मौजूद रहे. बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई.
