[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया रील बनाने के दौरान बागमती की तेज धारा में बहा युवक, देर शाम तक नहीं मिला सुराग

रील बनाने के दौरान बागमती की तेज धारा में बहा युवक, देर शाम तक नहीं मिला सुराग

0
रील बनाने के दौरान बागमती की तेज धारा में बहा युवक, देर शाम तक नहीं मिला सुराग
रोते-बिलखते परिजन.
चौथम (खगड़िया) से धीरज सिंह बंटू की खबर

Khagariya News : चौथम थाना क्षेत्र के बोरने घाट पर सोमवार को सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के दौरान एक युवक बागमती नदी की तेज धारा में बह गया. घटना के बाद से युवक लापता है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी. देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था.

लापता युवक की पहचान चौथम प्रखंड के मेदनीनगर निवासी शंभू चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि रजनीश दो दिन पहले ही परदेश से मजदूरी कर घर लौटा था. सोमवार को वह इंस्टाग्राम के लिए रील बनाने के उद्देश्य से बागमती नदी के बोरने घाट पहुंचा था. उस समय हल्की बारिश हो रही थी और नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था. बताया जाता है कि वीडियो बनाने के दौरान वह नदी के काफी नजदीक चला गया. इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज धारा में जा गिरा। देखते ही देखते नदी की लहरें उसे अपने साथ बहाकर ले गईं.

शाम तक जारी रही तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी. सूचना मिलने पर चौथम थाना के एएसआई अभिमन्यु कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से युवक की तलाश अभियान चलाया गया.

समाचार भेजे जाने तक सोमवार शाम करीब सात बजे तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था. पुलिस का कहना है कि युवक की खोजबीन लगातार जारी है और आवश्यकता पड़ने पर राहत एवं बचाव दल की भी मदद ली जाएगी.

इस घटना के बाद मेदनीनगर गांव में शोक और चिंता का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने भी नदी किनारे रील या वीडियो बनाने के बढ़ते चलन पर चिंता जताते हुए लोगों से बरसात के मौसम में उफनती नदियों के पास जाने से बचने और सतर्कता बरतने की अपील की है.

ALSO READ : बिहार की 1.5 लाख छात्राओं को मिलेगा 50000 का तोहफा, जानें कब आएगा पैसा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel