[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर: भाकपा-माले का बड़ा फैसला, बढ़ती महंगाई और बुलडोजर राज के खिलाफ होगा आंदोलन

मुजफ्फरपुर: भाकपा-माले का बड़ा फैसला, बढ़ती महंगाई और बुलडोजर राज के खिलाफ होगा आंदोलन

मुजफ्फरपुर: भाकपा-माले का बड़ा फैसला, बढ़ती महंगाई और बुलडोजर राज के खिलाफ होगा आंदोलन
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरपुर से कुमार गौरव की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: भाकपा-माले जिला कमेटी ने सोमवार को जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. बैठक में बुलडोजर राज और लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ शहर से लेकर गांव तक आंदोलन को तेज करने का बड़ा निर्णय लिया गया. इसके साथ ही पार्टी के विस्तार और सभी स्तरों पर संगठन को अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के लिए एक विशेष रणनीति तैयार की गई. बैठक में जिले में बढ़ते अपराध, छिनतई, लूट और हत्या की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसके लिए सीधे तौर पर सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया गया.

11 सदस्यीय जिला स्थायी समिति और सांगठनिक सेल का गठन

संगठन को नई धार देने के लिए बैठक में 11 सदस्यीय जिला स्थायी समिति और एक विशेष जिला सांगठनिक सेल का गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता व संचालन में जिला सचिव जितेंद्र यादव, पूर्व जिला सचिव कृष्णमोहन, मजदूर सभा के राज्य सचिव शत्रुघ्न सहनी, जिला सचिव रामनंदन पासवान और ऐपवा की जिला सचिव रानी प्रसाद मुख्य रूप से शामिल रहीं. इसके अलावा विभिन्न प्रखंडों के सचिवों और किसान नेताओं ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया.

विपक्षी नेताओं पर हमलों की निंदा और सोशल मीडिया पर चर्चा

बैठक में पश्चिम बंगाल के राजनीतिक घटनाक्रम पर भी चर्चा हुई. वहां विपक्षी पार्टी के नेताओं पर होने वाले हमलों, पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ और लेनिन की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की गई. इसके साथ ही, बैठक में सोशल मीडिया के माध्यम से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के उभार का स्वागत किया गया. बैठक में मुख्य रूप से रसीदा खातुन, रामबालक सहनी, विमलेश मिश्र, रामबली मेहता, मनोज कुमार यादव, ललित कुमार और विजय गुप्ता सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel