[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर शादी से पहले सड़क हादसे में युवती की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया दो घंटे सड़क जाम

शादी से पहले सड़क हादसे में युवती की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया दो घंटे सड़क जाम

0
शादी से पहले सड़क हादसे में युवती की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया दो घंटे सड़क जाम
विलाप करते परिजन

Road Accident: मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार ट्रक की तलाश शुरू कर दी है.

पशुओं के लिए चारा लेने निकली थी युवती

हादसा बखरी बहादुरपुर काली स्थान के समीप मैठी-पिलखी मार्ग पर हुआ. मृतका की पहचान श्रवण सहनी की 20 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार, अंशु सोमवार सुबह पशुओं के लिए चारा लेने घर से निकली थी. सड़क पार कर किनारे पहुंचते ही मैठी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया. हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: माड़ीपुर में संदिग्ध स्थिति में मिले प्रेमी जोड़े, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस

नवंबर-दिसंबर में होनी थी शादी

परिजनों ने बताया कि अंशु कुमारी की शादी इसी वर्ष नवंबर-दिसंबर में तय थी. हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

दो घंटे तक सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

घटना से नाराज ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. सूचना मिलने पर गायघाट थानाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार और अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. साथ ही फरार ट्रक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel