[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज में इंजीनियरिंग छात्र पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी

गोपालगंज में इंजीनियरिंग छात्र पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी

0
गोपालगंज में इंजीनियरिंग छात्र पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Gopalganj News: जगतौली पंचायत के सकतौली गांव निवासी इंजीनियरिंग छात्र विशाल यादव पर हुए जानलेवा चाकू हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी बीरबल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

जगतौली ओपी प्रभारी आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कावे गांव में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी बीरबल यादव को गिरफ्तार किया. पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

शादी समारोह के विवाद के बाद हुआ था हमला

पुलिस के अनुसार, भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा 20 वर्षीय विशाल यादव कुछ दिन पहले अपने गांव आया था. बीते रविवार की शाम एक शादी समारोह में हुई कहासुनी को लेकर पुरानी रंजिश में कावे गांव के चंवर के पास बदमाशों ने उसे घेर लिया.

आरोप है कि मुन्ना बैठा, बीरबल यादव, संदेश यादव, गोलू साह तथा 3-4 अन्य अज्ञात युवकों ने विशाल यादव पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

दादा के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

घायल छात्र के दादा आनंदी चौधरी के बयान पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. मामले की जांच जारी है.

गोरखपुर में चल रहा इलाज

चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल विशाल यादव का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है. परिजन उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

तीन अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी

जगतौली ओपी प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि छात्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. घटना में शामिल अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें: बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में बीजेपी को देंगे चुनौती

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel