[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मोतिहारी: मधुबनी घाट के भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति, मधुबन विधायक ने सड़क चौड़ीकरण के लिए की बड़ी पहल

मोतिहारी: मधुबनी घाट के भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति, मधुबन विधायक ने सड़क चौड़ीकरण के लिए की बड़ी पहल

मोतिहारी: मधुबनी घाट के भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति, मधुबन विधायक ने सड़क चौड़ीकरण के लिए की बड़ी पहल
मंत्री से मुलाकात कर आवेदन सौंपते विधायक

मोतिहारी के मधुबन से शशि चंद्र तिवारी की रिपोर्ट

Motihari News: पूर्वी चंपारण के मधुबन विधानसभा क्षेत्र से विधायक राणा रणधीर सिंह ने क्षेत्र की एक बेहद महत्वपूर्ण बुनियादी मांग को लेकर राज्य सरकार के स्तर पर बड़ी पहल की है. विधायक ने मोतिहारी से पकड़ीदयाल होते हुए शेखपुरवा तथा फेनहारा हाईस्कूल चौक से नयागांव तक जाने वाली अति महत्वपूर्ण सड़क के दोहरीकरण (फोरलेन/टू-लेन चौड़ीकरण) और इसे स्टेट हाईवे (SH) में अपग्रेड करने की मांग मजबूती से उठाई है. इस संबंध में उन्होंने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र कुमार से उनके कार्यालय में विशेष मुलाकात कर एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा.

दो जिलों और कई विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाला है यह मुख्य मार्ग

मांग पत्र सौंपने के बाद विधायक राणा रणधीर सिंह ने बताया कि यह सड़क केवल एक विधानसभा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूर्वी चंपारण और शिवहर समेत दो बड़े जिलों को आपस में जोड़ती है. इसके साथ ही यह मधुबन, चिरैया और शिवहर सहित कई विधानसभा क्षेत्रों के लाखों लोगों के लिए जीवनरेखा की तरह काम करने वाली मुख्य संपर्क सड़क है. वर्तमान में यह व्यस्त पथ पीडब्ल्यूडी (PWD) के अधीन है, जिस पर प्रतिदिन चौबीसों घंटे हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का भारी आवागमन होता है.

मधुबनी घाट पर लगने वाले भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति, कनेक्टिविटी होगी बेहतर

विधायक ने पथ निर्माण मंत्री का ध्यान विशेष रूप से मोतिहारी से पकड़ीदयाल के बीच स्थित मधुबनी घाट क्षेत्र की ओर आकर्षित कराया. उन्होंने कहा कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण मधुबनी घाट क्षेत्र में आए दिन भीषण जाम लगा रहता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. मोतिहारी के छतौनी चौक से मधुबनी घाट होते हुए पकड़ीदयाल तक का मार्ग जिले के सबसे व्यस्त रूटों में शामिल है. इस मार्ग के दोहरीकरण से जहां यातायात व्यवस्था दुरुस्त होगी, वहीं क्षेत्र की व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी. उन्होंने मोतिहारी से नयागांव तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसे तुरंत स्टेट हाईवे का दर्जा देने की जरूरत बताई.

मंत्री ने दिया आश्वासन, आमजनों की जगी उम्मीद

मांग पत्र पर विचार करने के बाद पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र कुमार ने विधायक को आश्वस्त किया कि विभाग इस मामले पर सकारात्मक पहल करेगा और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी. विधायक की इस सक्रियता से स्थानीय जनता में सड़क विस्तार की उम्मीद जगी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel