[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर: बलिया ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत

मुजफ्फरपुर: बलिया ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत

0
मुजफ्फरपुर: बलिया ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत
बलिया ओवरब्रिज हादसा

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से अजय कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: कुढ़नी थाना क्षेत्र के बलिया ओवरब्रिज पर शनिवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई.

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

घटना शनिवार करीब 12 बजे दिन में ओवरब्रिज के पूर्वी लेन पर हुई. बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक में फंस गई और चालक दोनों युवकों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया. इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

बेतिया से पटना जा रहे थे युवक

पुलिस जांच में मृतकों की पहचान विकास कुमार (26) और संतोष कुमार (27) के रूप में हुई है. दोनों पश्चिम चंपारण के बेतिया जिले के रहने वाले थे.

जानकारी के अनुसार दोनों पटना के गौरीचक स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे और बाइक से ड्यूटी के लिए पटना जा रहे थे.

ट्रक छोड़ फरार हुआ चालक

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुनीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है.

परिवार में मचा कोहराम

युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज पर लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel