[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Narkatiaganj News: शिवगंज चौक पर श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 बाल श्रमिक मुक्त, नियोजकों पर होगी FIR

Narkatiaganj News: शिवगंज चौक पर श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 बाल श्रमिक मुक्त, नियोजकों पर होगी FIR

0
Narkatiaganj News: शिवगंज चौक पर श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 बाल श्रमिक मुक्त, नियोजकों पर होगी FIR
मुक्त हुए तीन बाल श्रमिकों के साथ श्रम विभाग की टीम

Narkatiaganj News: पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज प्रखंड में बाल श्रम (Child Labour) के खिलाफ श्रम विभाग ने एक बड़ा और सघन जांच अभियान चलाया है. शिवगंज चौक स्थित विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों पर धावा दल ने छापेमारी करते हुए तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है. दोषी नियोजकों (दुकानदारों) के खिलाफ शिकारपुर थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

छापेमारी और कार्रवाई के मुख्य बिंदु:

  • कहाँ से हुए मुक्त: श्रम अधीक्षक विजय कुमार ठाकुर के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में मेसर्स ‘अजय बैरिंग एंड फाइन बेल्ट स्टोर’ से 2 और मेसर्स ‘नेशनल ट्रैक्टर एंड बाइक स्पेयर्स’ से 1 बाल श्रमिक को रेस्क्यू किया गया.
  • बच्चों का पुनर्वास: मुक्त कराए गए सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति (बेतिया) के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद उन्हें निर्देशानुसार ‘बाल गृह’ भेज दिया गया है.
  • सजा और जुर्माने का प्रावधान: अधिकारियों ने बताया कि बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत बच्चों से काम कराना पूर्णतः गैरकानूनी है. इसमें दोषी पाए जाने पर 20 हजार से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना और दो वर्ष तक के कारावास का कड़ा प्रावधान है.
  • शपथ पत्र: टीम ने जांच के दौरान नरकटियागंज के कई अन्य प्रतिष्ठानों की भी तलाशी ली और सभी नियोजकों से भविष्य में बाल श्रमिक नहीं रखने का शपथ पत्र भरवाया.

धावा दल में ये अधिकारी और संस्थाएं रहीं शामिल: इस विशेष अभियान का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रूपेश कुमार ने किया. उनके साथ प्रदीप कुमार सिंह (सिकटा), नीलम आकाश (गौनाहा), संध्या आनंद (मैनाटांड़), स्तुति कुमारी (लौरिया प्रथम) के अलावा प्रथम संस्था, चाइल्ड लाइन, प्रयास संस्था, ग्राम नियोजन केंद्र और शिकारपुर थाने की पुलिस टीम मुख्य रूप से मौजूद रही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel