[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर निरीक्षण में गायब मिले कर्मियों से स्पष्टीकरण

निरीक्षण में गायब मिले कर्मियों से स्पष्टीकरण

0
निरीक्षण में गायब मिले कर्मियों से स्पष्टीकरण

बंदरा़ प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक सह स्वास्थ्य प्रबंधक एवं मूल्यांकन अनुश्रवण सहायक के द्वारा निरीक्षण के क्रम में लापरवाही बरतने एवं कार्य से अनुपस्थित रहने के मामले में आधा दर्जन कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. पीएचसी प्रभारी डॉ नौशाद अहमद ने बताया कि प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक सह स्वास्थ्य प्रबंधक एवं मूल्यांकन अनुश्रवण सहायक द्वारा शुक्रवार को निरीक्षण के क्रम में केंद्र संख्या-94 पर आरोग्य दिवस सत्र का भ्रमण किया गया. इस दौरान पाया गया कि एएनएम सत्या कुमारी, एएनएम (आर) कुमारी विश्वचंचला, आशा अनिता कुमारी उपस्थ्ति थी. आशा अनिता कुमारी का सर्वे पंजी एवं ड्यूलिस्ट पूर्ण नहीं थी और वे अपने ड्रेस कोड में नहीं थी. साथ वैक्सीन में तिथि एवं समय अंकित किये बगैर बच्चों को टीका दिया जा रहा था. केन्द्र संख्या-151 दिन के 12.55 बजे बंद था. केंद्र संख्या 102 पर एएनएम अमीता कुमारी एवं एएनएम(आर) लुस्सी कुमारी ड्रेस कोड में नहीं थी. साथ ही आशा गीता ठाकुर का सर्वे पंजी एवं ड्यूलिस्ट पूर्ण नहीं था. कार्य के दौरान एएनएम द्वारा लोगों को चमकी से संबंधित संदेश भी नहीं दिया जा रहा था. केंद्र संख्या-50 पर एएनएम अर्चना कुमारी, एएनएम(आर) शबनम कुमारी दोनों ड्रेस कोड में नहीं थी. यहां भी आशा सुनीता कुमारी का सर्वे पंजी एवं ड्यूलिस्ट पूर्ण नहीं था. निरीक्षण के क्रम में केंद्र संख्या 144 2.52 अपराह्न में बंद था. पीएचसी प्रभारी ने बताया कि इन लोगों द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रुचि नहीं लिये जाने के कारण आरोग्य दिवस का लक्ष्य प्राप्ति नहीं हो रहा था. अपने कार्य के प्रति रुचि नहीं लेने और लापरवाही बरतने को लेकर सभी से दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel