[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Attack On Vande Bharat Express: बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोच के शीशे टूटे

Attack On Vande Bharat Express: बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोच के शीशे टूटे

0
Attack On Vande Bharat Express: बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोच के शीशे टूटे
वंदे भारत पर पथराव के बाद तीन नाबालिग हिरासत में

Attack On Vande Bharat Express: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर शरारती तत्वों के निशाने पर आ गई. कांटी इलाके में ट्रेन गुजरने के दौरान पथराव की घटना हुई, जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस के तीन कोचों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया.

बच्चों ने ट्रेन पर फेंके पत्थर

जानकारी के अनुसार नरकटियागंज से आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस संख्या 26502 जब कांटी क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी कुछ बच्चों ने अचानक ट्रेन पर पत्थर फेंक दिए. पथराव के कारण तीन कोचों के शीशे टूट गए, हालांकि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है.

तीन संदिग्ध नाबालिग हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही रेल कंट्रोल रूम ने स्थानीय पुलिस और रेल पुलिस को अलर्ट किया. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास की तलाशी के दौरान तीन संदिग्ध नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में तीनों ने पथराव की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वे खेल-खेल में निशाना लगाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान पत्थर ट्रेन से जा टकराए.

रेल एसपी वीणा कुमारी ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई. पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि तीनों लड़के विधि विरुद्ध बालक हैं. चूंकि वे नाबालिग हैं, इसलिए उन्हें किशोर न्याय अधिनियम के तहत रिमांड होम भेज दिया गया है.

पुलिस प्रशासन ने लोगों से की अपील

लगातार हो रही पथराव की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए रेलवे और पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को इस तरह की खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना हरकतों से दूर रखें. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और यात्रियों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: थावे मंदिर चोरी केसः मास्टरमाइंड ने गर्लफ्रेंड से कहा था कुछ बड़ा करूंगा, फिर यूट्यूब-वेबसाइट से ली मदद… पढ़िए दीपक तक कैसे पहुंची पुलिस

Previous article Mysaa First Glimpse: खून से सना चेहरा, हाथ में राइफल- मैसा के पहले ग्लिम्प्स में दिखा रश्मिका मंदाना का नया और दमदार लुक
Next article भारत से ईरान पहुंचा 10 मिलियन फारसी पांडुलिपियों का अनमोल खजाना, 700 साल पुराना इतिहास अब शोधकर्ताओं के लिए खुला
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel