[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Mysaa First Glimpse: खून से सना चेहरा, हाथ में राइफल- मैसा के पहले ग्लिम्प्स में दिखा रश्मिका मंदाना का नया और दमदार लुक

Mysaa First Glimpse: खून से सना चेहरा, हाथ में राइफल- मैसा के पहले ग्लिम्प्स में दिखा रश्मिका मंदाना का नया और दमदार लुक

0
Mysaa First Glimpse: खून से सना चेहरा, हाथ में राइफल- मैसा के पहले ग्लिम्प्स में दिखा रश्मिका मंदाना का नया और दमदार लुक
मैसा फर्स्ट ग्लिम्प्स, फोटो - इंस्टाग्राम

Mysaa First Glimpse: डायरेक्टर रवींद्र पुल्ले की पहली फिल्म ‘मैसा’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. उनके अलावा ईश्वरी राव, गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश भी अहम किरदार निभा रहे हैं. मेकर्स ने बुधवार को फिल्म का पहला ग्लिम्प्स रिलीज किया है, जिसने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है.

ग्लिम्प्स में रश्मिका मंदाना का अब तक का सबसे अलग और दमदार अंदाज देखने को मिलता है. अपने करियर में अब तक ज्यादातर क्लासी और सॉफ्ट किरदार निभाने वाली रश्मिका इस बार एक उग्र और मजबूत महिला के रोल में नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं ग्लिम्प्स की खास बातें और फिल्म से जुड़ी बाकी डिटेल्स.

मैसा के फर्स्ट ग्लिम्प्स की खासियत

1 मिनट 21 सेकंड के इस वीडियो में रश्मिका मंदाना कुर्ता-पायजामा पहने, खून से सनी हालत में हाथ में राइफल लिए जंगल में लड़ती दिखाई देती हैं. घायल होने के बावजूद उनका जज्बा कमजोर नहीं पड़ता, बल्कि वह बार-बार उठकर लड़ने को तैयार नजर आती हैं.

ग्लिम्प्स में ईश्वरी राव का दमदार वॉयसओवर रोंगटे खड़े कर देता है, जिसमें वह अपनी बेटी की ताकत और गुस्से का जिक्र करती हैं. डायलॉग्स के जरिए यह दिखाया गया है कि कैसे प्रकृति तक रश्मिका के किरदार की ताकत के आगे झुक जाती है. उनका आखिरी चीखता हुआ सीन इस बात की ओर इशारा करता है कि मैसा में रश्मिका का किरदार किसी भी हाल में हार मानने वाला नहीं है.

अब फिल्म के पहले ग्लिम्प्स को सिनेमैटोग्राफी के लिए श्रेयस पी कृष्णा और बैकग्राउंड स्कोर के लिए जेक्स बेजॉय की खूब तारीफ मिल रही है. वहीं, स्टंट सीक्वेंस को एंडी लॉन्ग ने कोरियोग्राफ किया है, जो ग्लिम्प्स को और ज्यादा रॉ और इंटेंस बनाते हैं.

मैसा की जरूरी डिटेल्स

रश्मिका मंदाना ने खुद इस ग्लिम्प्स को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे “आइसबर्ग की नोक” बताया और फैंस को आने वाले महीनों में और भी बड़े सरप्राइज का इशारा दिया. फिल्म की टीम के मुताबिक, मैसा की शूटिंग फिलहाल तेलंगाना और केरल के घने जंगलों में चल रही है. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.

निर्माताओं का कहना है कि मैसा एक महिला-प्रधान कहानी है, जिसमें रश्मिका एक जबरदस्त गोंड महिला के किरदार में दिखाई देंगी. यह किरदार ताकत, उग्रता और इमोशनल गहराई का अनोखा संगम होगा, जो भारतीय सिनेमा में पहली बार इस अंदाज में पेश किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Collection Day 11: सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही कपिल शर्मा की ‘किस किस को प्यार करूं 2’, 11वें दिन भी नहीं दिखा दम

Previous article बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती के लिए करें आवेदन, सैलरी होगी 35000 से ज्यादा
Next article Attack On Vande Bharat Express: बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोच के शीशे टूटे
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel