[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर शहर के पांच चौक चौराहे पर दुर्गा पूजा को लेकर रहेंगे एंबुलेंस की तैनाती

शहर के पांच चौक चौराहे पर दुर्गा पूजा को लेकर रहेंगे एंबुलेंस की तैनाती

0
शहर के पांच चौक चौराहे पर दुर्गा पूजा को लेकर रहेंगे एंबुलेंस की तैनाती

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर दुर्गा पूजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग सजग है. पूजा के दौरान दो दिन तक शहर के पांच चौक चौराहे पर एंबुलेंस की तैनाती की गई हैं. देवी मंदिर, कल्याणी चौक, सरैयागंज टावर, अघोरिया बाजार और अखाडाघाट में एंबुलेंस तैनात रहेंगे. इसमें दवा से लेकर पारा मेडिकल स्टॉफ की तैनाती की गई हैं. जरुरत पडने पर चिकित्सक भी तैनात रहेंगे. इसके साथ ही जिले के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा अस्पतालों को सभी आवश्यक उपकरण से लैस एंबुलेंस को तैयार रखने का निर्देश दिया गया है. इमरजेंसी में बेड रिजर्व रखने को कहा गया है. जिले के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती रहेगी, ताकि आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा सके. सीएस डॉ अजय कुमार ने कहा कि जिला स्तर पर एक कमेटी बनायी गयी है. इसमें सदर अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ बाबू साहब झा सहित सभी कार्यक्रम पदाधिकारी शामिल होंगे. मॉनिटरिंग सीएस स्तर से होगी. प्रखंड स्तर पर एमओआइसी (मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज) की निगरानी में प्रखंड स्तरीय कमेटी कार्य करेगी. अस्पताल में तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के देखरेख में इमरजेंसी इलाज होगा. एमओआइसी के निर्देश पर मरीज को जरूरत के अनुसार सदर अस्पताल रेफर किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel