[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर प्रधान डाकघर में आधार केंद्र बंद, हर दिन लौट रहे दो से तीन सौ लोग

प्रधान डाकघर में आधार केंद्र बंद, हर दिन लौट रहे दो से तीन सौ लोग

0
प्रधान डाकघर में आधार केंद्र बंद, हर दिन लौट रहे दो से तीन सौ लोग

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर प्रधान डाकघर स्थित आधार केंद्र पिछले कई दिनों से बंद रहने के कारण आवेदकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रोजाना करीब दो से तीन सौ लोग नया आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने आते हैं, लेकिन केंद्र नहीं खुलने से निराश लौटना पड़ता है. सोमवार को भी केंद्र पर सैकड़ों लोग कतार में लगे थे. कर्मियों की अनुपस्थिति की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और हंगामा खड़ा हो गया. आवेदकों का कहना है कि प्रतिदिन “कल से केंद्र खुलेगा” कहकर टाल दिया जाता है, जबकि अगले दिन भी स्थिति जस की तस रहती है. आधार कार्ड का महत्व सरकारी और गैर-सरकारी सभी कार्यों के लिए बढ़ गया है. इन दिनों मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजना के फॉर्म भरे जा रहे हैं, जिसमें आधार अनिवार्य है. ऐसे में केंद्र बंद रहने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. जानकारी के अनुसार, रोजाना पांच से छह सौ लोग जन्मतिथि, नाम, लिंग या मोबाइल नंबर संशोधन कराने के लिए पहुंचते हैं. कामकाज ठप होने से उन्हें साइबर कैफे या निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां दो से पांच सौ रुपये तक वसूले जा रहे हैं. चूंकि इन केंद्रों पर सीमित संख्या में ही कार्ड बनते हैं, इसलिए बड़ी संख्या में लोग कई-कई दिनों तक चक्कर लगाने को मजबूर हैं. लोगों की मांग है कि प्रधान डाकघर में आधार केंद्र को जल्द से जल्द सुचारू रूप से शुरू किया जाए, ताकि आवेदकों को राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel