[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर हथियार के बल जमालपुर में दो युवकों का किया अपहरण, फिरौती मिलने पर छोड़ा

हथियार के बल जमालपुर में दो युवकों का किया अपहरण, फिरौती मिलने पर छोड़ा

0
हथियार के बल जमालपुर में दो युवकों का किया अपहरण, फिरौती मिलने पर छोड़ा

– अपराधियों के चंगुल से छूटे दोनों युवक पहुंचे ईस्टकॉलोनी थाना, सुनायी आपबीती

जमालपुर

ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के रेलवे सुरक्षा बल मैदान से मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने हथियार के बल पर दो युवकों का अपहरण कर लिया. बाद में मोबाइल फोन से दोनों युवकों के अभिभावकों से 50 हजार रुपए की मांग की. देर रात 16 हजार रुपए फिरौती की रकम मिलने पर अपराधियों ने दोनों युवकों को धरहरा थाना क्षेत्र में छोड़ दिया. बुधवार को युवकों के परिजनों द्वारा ईस्ट कॉलोनी थाना को लिखित शिकायत किया गया है.

बताया जाता है कि जिन दो युवकों का अपहरण किया गया था. उसमें जमालपुर थाना क्षेत्र के नया टोला केशवपुर जहांगिरा निवासी शंभू पासवान का 15 वर्षीय पुत्र सत्यमेव कुमार उर्फ कृष और रंजीत पासवान उर्फ अकलू पासवान का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार शामिल है. शंभू पासवान ने अपने आवेदन में कहा है कि मंगलवार की रात्रि करीब 8:00 बजे उसका पुत्र सत्यमेव उर्फ कृष और चचेरा भाई अभिषेक खाना खाकर सामान्य दिनों की तरह टहलने के लिए आरपीएफ मैदान के तरफ निकला. करीब 9 बजे उसके पुत्र के मोबाइल से उसे कॉल किया गया कि दोनों को आरपीएफ मैदान में बैठकर शराब पी रहे चार लोगों ने जबरदस्ती उठाकर ब्लू रंग के अपाचे और काला रंग के स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से धोबी घाट होते हुए जंगल की तरफ ले आए हैं. जिसके साथ मारपीट किया जा रहा है. बच्चों को जिंदा छोड़ने के एवज में वे लोग 50 हजार रुपए की मांग की. बच्चों ने कहा कि जल्दी पैसे देकर उनकी जान बचा ली जाए. इसके बाद दोनों के अभिभावक उसके द्वारा बताए गए धरहरा थाना क्षेत्र के बरमन्नी रोड स्थित सूर्य मंदिर के पास पहुंचे. काफी देर बाद चारों लोग मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे दोनों युवकों को लेकर वहां पहुंचे और 16 हजार नकद रुपए लेकर छोड़ दिया. शेष राशि के बारे में जब पूछा तो बच्चों के अभिभावक ने फोन पे से शेष राशि का भुगतान कर देते हैं. तो अपराधियों ने राशि लेने से मना कर दिया और नकद राशि लेकर अपने मोटरसाइकिल से वापस चले गये. घटना के बाद दोनों युवक दहशत में है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

ईस्ट कॉलोनी थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन देकर शिकायत की गई है. पुलिस ने इस मामले की जांच आरंभ कर दी है. जल्द ही मामले का उद्वेदन कर दिया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel