[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका डाक कर्मियों को पढ़ाया ठगी से बचाव का पाठ, योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

डाक कर्मियों को पढ़ाया ठगी से बचाव का पाठ, योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

0
डाक कर्मियों को पढ़ाया ठगी से बचाव का पाठ, योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी
????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

पोस्ट ऑफिस अधीक्षक ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर फर्जी कंपनियों के खिलाफ किया सतर्क बौंसी. डाक विभाग के कर्मियों को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी देने और बढ़ते साइबर व वित्तीय फ्रॉड से बचाने के उद्देश्य से पोस्ट ऑफिस अधीक्षक द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पोस्ट ऑफिस अधीक्षक संजीव भगत के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन मंदार तराई स्थित अद्वैत मिशन ट्रेंनिंग कॉलेज के प्रशाल में किया गया. कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक ने कर्मियों को डाक विभाग की विभिन्न बचत व निवेश योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, ताकि वे आम जनता को बेहतर मार्गदर्शन दे सकें. वित्तीय समावेशन की स्थिति में हर व्यक्ति को जागरूक करते हुए भारत सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गयी. इस अवसर पर अधीक्षक ने फर्जी कंपनियों और अवैध निवेश योजनाओं को लेकर विशेष रूप से चेतावनी दी. उन्होंने बताया कि किस प्रकार कुछ निजी और फर्जी कंपनियां अधिक लाभ का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बना रही हैं. ऐसे मामलों में डाक कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि आम लोग अक्सर पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों पर भरोसा कर सलाह लेते हैं. कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि किसी भी योजना में निवेश से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच करना आवश्यक है. अधीक्षक ने कर्मियों से अपील की कि वे न केवल स्वयं सतर्क रहें, बल्कि ग्राहकों को भी फर्जी एजेंटों और संदिग्ध योजनाओं से दूर रहने के लिए जागरूक करें. उन्होंने कहा कि डाक विभाग सरकार की विश्वसनीय संस्था है और इसके माध्यम से संचालित योजनाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं. कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे सही जानकारी के साथ आम जनता का मार्गदर्शन करें, ताकि लोग ठगी से बच सकें और सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ें. कार्यक्रम के अंत में कर्मियों ने जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जतायी. इस पहल को डाक विभाग की ओर से एक सकारात्मक और सराहनीय कदम माना जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel