[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर बेगमपुर गांव से तीन तस्कर गिरफ्तार, 50 लीटर देसी महुआ शराब बरामद

बेगमपुर गांव से तीन तस्कर गिरफ्तार, 50 लीटर देसी महुआ शराब बरामद

0
बेगमपुर गांव से तीन तस्कर गिरफ्तार, 50 लीटर देसी महुआ शराब बरामद

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर रतैठा पंचायत के बेगमपुर गांव में छापेमारी कर तीन शराब तस्करों को 50 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. ये तीनों तस्कर शराब खरीद-बिक्री की डील कर रहे थे. प्रशिक्षु डीएसपी सह इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि खड़गपुर थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव में एक व्यक्ति अपने घर से अवैध शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है. इसी सूचना पर बेगमपुर गांव निवासी प्रेमचंद सिंह के पुत्र संजय सिंह के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली गयी. जहां एक कमरे में तीन व्यक्ति बैठ कर शराब की खरीद-बिक्री की डील कर रहा था. तब पुलिस जवानों ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार किया और कमरे से उजले रंग के प्लास्टिक के बोरे से 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया. गिरफ्तार तस्कर बेगमपुर निवासी प्रेमचंद सिंह के पुत्र संजय सिंह, पश्चिम अजीमगंज के मांझी टोला निवासी ढडिया यादव तथा कन्हैया टोला निवासी शंकर राम के पुत्र अतिश कुमार है. इन तीनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस अभियान में खड़गपुर थाना के पुलिस के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel